Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
    राज्य

    कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. मंगलवार देर रात जारी की गई इस लिस्ट में कुल 26 उम्मीदवारों के नाम हैं. कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 21 कैंडिडेट के नाम जारी किए थे. 70 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने अब तक 47 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

    कांग्रेस ने जंगपुरा सीट से AAP के मनीष सिसोदिया के सामने फरहाद सूरी को उतारा है. सीमापुरी से राजेश लिलोठिया को टिकट दिया है. जबकि मटिया महल से असीम अहमद खान पर दांव खेला है. बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ हाजी मोहम्मद इशराक खान को उतारा गया है. शकूर बस्ती से AAP के सत्येंद्र जैन के खिलाफ सतीश लूथरा, मेहरौली से नरेश यादव के खिलाफ पुष्पा सिंह को टिकट दिया गया है. महरौली सीट से कैलाश गहलोत AAP विधायक थे, जो हाल ही में BJP में शामिल हुए हैं.

    किसे कहां से मिला टिकट:-

    उम्मीदवार का नाम            सीट
    सुशांत मिश्रा                          रिठाला
    हनुमान चौहान                      मंगोलपुरी (SC)
    सतीश लूथरा                        शकूरबस्ती
    सतेंद्र शर्मा                           त्रिनगर
    असीम अहमद खान              मटिया महल
    राजेंद्र नामधारी                     मोती नगर
    जेपी पंवार                           मदीपुर (SC)
    धरमपाल चंदेला                   राजौरी गार्डन
    मुकेश शर्मा                         उत्तम नगर
    रघुविंदर शौकीन                  मटियाला
    देवेंद्र सेहरावत                     बिजवासन
    प्रदीप कुमार उपमन्यु            दिल्ली कैंट
    विनीत यादव                       राजेंद्र नगर
    फरहाद सूरी                        जंगपुरा
    जितेंद्र कुमार कोचर              मालवीय नगर
    पुष्पा सिंह                            मेहरौली
    राजेश चौहान                      देवली (SC)
    हर्ष चौधरी                           संगम विहार
    अमरदीप                            त्रिलोकपुरी (SC)
    अक्षय कुमार                       कोंडली (SC)
    सुमित शर्मा                        लक्ष्मी नगर
    गुरुचरण सिंह राजू               कृष्णा नगर
    राजेश लिलोठिया                 सीमापुरी (SC)
    हाजी मोहम्मद इशराक         बाबरपुर
    प्रमोद कुमार जयंत               गोकलपुर (SC)
    डॉ. पीके मिश्रा                         करावल नगर

    AAP के सभी 70 प्रत्याशी घोषित
    AAP ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच 4 लिस्ट में सभी 70 सीटों पर कैंडिडेट का ऐलान कर दिया था. पार्टी ने इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं. 4 विधायकों की सीट बदली है. AAP की पहली लिस्ट 21 नवंबर को आई थी, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम थे. 20 उम्मीदवारों के साथ दूसरी लिस्ट जारी की गई थी. तीसरी लिस्ट में सिर्फ 1 नाम थे. नजफगढ़ से तरुण यादव को टिकट दिया गया था. आखिरी लिस्ट में 38 सीटों पर कैंडिडेट के नाम बताए गए थे.

    दिल्ली में कब है इलेक्शन?
    70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है. यानी विधानसभा का चुनाव फरवरी के पहले हफ्ते में होना है. अभी तक चुनाव आयोग ने न तो नोटिफिकेशन जारी किया है और न ही ऐसा करने की तारीखें बताई हैं. लेकिन राजनीतिक पार्टियां अपने कैंडिडेट का नाम फाइनल कर चुकी है. सबसे पहले AAP ने ही कैंडिडेट के नामों का ऐलान किया था.

    जल्द आएगी BJP की पहली लिस्ट
    दिल्ली चुनाव को लेकर BJP ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. केंद्रीय नेतृत्व को सभी 70 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट भेज दी गई है. स्क्रीनिंग कमेटी जल्द ही अंतिम फैसला लेगी. BJP के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष सभी 7 लोकसभा सीटों के सांसदों से उम्मीदवारों पर राय ले रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी नए चेहरों पर दांव लगा सकती है. इनमें महिलाएं और युवा शामिल हैं, जिनकी ग्राउंड लेवल पर मजबूत पकड़ है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    चिकित्सा शिक्षा को मिला बड़ा सम्मान: सी. पी. राधाकृष्णन आज एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में देंगे संबोधन

    April 23, 2026

    ब्रह्ममुहूर्त में खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, वैदिक मंत्रों के बीच गूंजा धाम

    April 23, 2026

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026

    सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

    April 22, 2026

    जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर, हर घर तक पहुंचा शुद्ध पानी….

    April 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चिकित्सा शिक्षा को मिला बड़ा सम्मान: सी. पी. राधाकृष्णन आज एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में देंगे संबोधन

    April 23, 2026

    ब्रह्ममुहूर्त में खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, वैदिक मंत्रों के बीच गूंजा धाम

    April 23, 2026

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.