Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IND vs AUS: सिराज को आराम, टीम इंडिया में 2 स्पिनरों के साथ उतरेगी, प्लेइंग 11 में होंगे ये बदलाव
    खेल

    IND vs AUS: सिराज को आराम, टीम इंडिया में 2 स्पिनरों के साथ उतरेगी, प्लेइंग 11 में होंगे ये बदलाव

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs AUS: सिराज को आराम, टीम इंडिया में 2 स्पिनरों के साथ उतरेगी, प्लेइंग 11 में होंगे ये बदलाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IND vs AUS Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस समय 5 टेस्ट मैचों क सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. दोनों टीमें बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. वहीं, भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बडे़ बदलाव के साथ उतर सकती है. दरअसल टीम इंडिया बॉक्सिंग डे टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर और रवींन्द्र जडेजा के तौर पर 2 स्पिनरों के साथ उतर सकती है. साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की प्लेइंग 11 से छुट्टी संभव है.

    2 स्पिनरों के साथ उतरेगी भारतीय टीम?

    इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. लिहाजा, रोहित शर्मा बॉक्सिंग डे टेस्ट में बड़े बदलाव के साथ उतर सकते हैं. मोहम्मद सिराज की जगह युवा स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. दोनों खिलाड़ी इससे पहले इस सीरीज में 1-1 टेस्ट खेल चुके हैं. वाशिंगटन सुंदर और रवींन्द्र जडेजा ने निचले क्रम में बतौर बल्लेबाज अहम रन जोड़े हैं. इसके अलावा दोनों स्पिनरों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि भारतीय टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरती है?

    इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

    वहीं, एक बार फिर यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल बतौर ओपनर दिख सकते हैं. इस तरह रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बाद मिडिल ऑर्डर में शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज होंगे. जबकि प्लेइंग 11 में ऑलराउंडर के तौर पर नितीश कुमार रेड्डी, रवींन्द्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर नजर आ सकते हैं. इसके अलावा अगर मोहम्मद सिराज प्लेइंग 11 से बाहर हुए तो महज जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाज के तौर पर नजर आएंगे. हालांकि, जसप्रीत बुमराह के साथ ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी कर सकते हैं.

    भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन-

    यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींन्द्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.