Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली के करोल बाग निवासी ने वॉट्सऐप के जरिए स्टॉक मार्केट धोखाधड़ी में गवाए 33 लाख रुपये
    राज्य

    दिल्ली के करोल बाग निवासी ने वॉट्सऐप के जरिए स्टॉक मार्केट धोखाधड़ी में गवाए 33 लाख रुपये

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली के करोल बाग निवासी ने वॉट्सऐप के जरिए स्टॉक मार्केट धोखाधड़ी में गवाए 33 लाख रुपये
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: अनजान नंबर से वट्सऐप पर मेसेज आता है। अमेरिकी मार्केट और सेंसेक्स में निवेश से 10 से 15 फीसदी मुनाफे का दावा था। टेलिग्राम ग्रुप से जोड़ा जाता है, जिसके बाद ऐप डाउनलोड करवाया जाता है। किसी शख्स से फोन पर बात नहीं हुई और ना ही किसी से कभी मुलाकात। बिजनेस कर रहे 42 साल के युवक ने अनजान इन्वेस्टमेंट अडवाइजर्स के कहने पर 33 लाख रुपये देश के विभिन्न शहरों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब अपना पैसा निकालने लगे तो 20 लाख और इन्वेस्ट करने को कहा गया। पीड़ित के दिमाग की घंटी यहां बज गई और ठगी का अहसास हो गया।

    USA मार्केट और सेंसेक्स का निवेश ऑफर

    करण करोल बाग इलाके में रहते हैं। वह पिता के बिजनेस में सहयोग करते हैं। 3 महीने पहले हरीकेन बुल स्टॉक शेयरिंग ग्रुप से वॉट्सऐप मेसेज आया। USA मार्केट और सेंसेक्स में इन्वेस्टमेंट का ऑफर दिया। हर स्टॉक से 10 से 15 फीसदी रिटर्न की गारंटी दी। IPO के लिए कई सब्सिक्रप्शन मिलने लगे। लेकिन उन्होंने कुछ इनवेस्ट नहीं किया था। ग्रुप की मेंबर ज्योति नाम की लड़की का मेसेज आया, जिसने इन्वेस्ट नहीं करने के बारे में पूछा। ग्रुप के एक एडमिन ने https://m.emceesing.com ऐप डाउनलोड करने को कहा, जिसके बाद उनके पास एक टेलिग्राम ग्रुप का लिंक आया।

    इस ग्रुप में पैसे निवेश करने की पूरी जानकारी दी गई थी। इसके जरिए 4 अक्टूबर से पैसा इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया। दिलचस्प ये है कि अभी तक किसी शख्स से सीधी बात नहीं हुई थी। वह ना ही किसी की शक्ल देख पाए थे। इसके बावजूद उनके कहने पर हर बार नए बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करते रहे। वह जब भी ऐप के जरिए पैसा भेजने की कोशिश करते थे तो उन्हें यूको बैंक खाता भेज दिया जाता था। यह सभी बैंक खाते देश के अलग-अलग हिस्सों में खोले गए थे, जो अलग-अलग कंपनियों के नाम से थे।

    20 लाख और देने को कहा

    ऐप के जरिए USHAFIN IPO के लिए कई सब्सक्रिप्शन के लिए ललचाया, जिससे कई सारे शेयर मिले। अब श्रद्धा नाम की लड़की ने कहा कि मल्टीपल सब्सक्रिप्शन के लिए मुनाफे में से 5 फीसदी कंपनी को देना पड़ेगा। सब्सक्रिप्शन कंप्लीट करने के लिए 33 लाख लगाने के बाद 20 लाख रुपये और देने को कहा गया। यहां पर करण का माथा ठनक गया। इंटरनेट पर चेक किया तो पता चला यह तो मामला ठगी का है। लिहाजा उन्होंने अपने 33 लाख रुपये मांगे तो उन्हें और पैसा जमा करने को कहने लगे।

    गृह मंत्रालय ने किया था अलर्ट

    सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए स्टॉक मार्केट इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी के मामलों के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने 22 अप्रैल 2024 को अडवाइजरी जारी की थी। इसमें ये सलाह दी गई थीं।
    – फाइनेंशल अडवाइजर और नामी इंस्टिट्यूशन से होने का दावा करने वालों से अलर्ट रहें। ये ऐप सेबी में रजिस्टर्ड कराए बगैर ऑपरेट हो रहे हैं।
    -किसी निवेश सलाहकार से जुड़ने से पहले उसके सेबी से जुड़े होने को पुख्ता कर लें।
    -अनजान से बैंक डिटेल शेयर नहीं करें।
    -ठगी होने पर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।
    -साइबर सेफ्टी टिप्स के लिए सोशल मीडिया पर @cyberdost को फॉलो करें।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026

    दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

    September 5, 2026

    रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…..

    September 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.