Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»प्रदर्शन में पूरी तरह कंफ्यूज दिखी कांग्रेस:किरण देव
    मध्यप्रदेश

    प्रदर्शन में पूरी तरह कंफ्यूज दिखी कांग्रेस:किरण देव

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    – अपराध पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी ये बताएं,हर अपराध में कांग्रेस के लोग क्यों लिप्त है : किरण देव
    – भूपेश बघेल ने स्वयं स्वीकार किया था कि राजीव युवा मितान के लोग ही संगीन अपराधों के लिए जिम्मेदार है
    – आंतरिक गैंगवार के कारण बुरी तरह पस्त कांग्रेस अराजकता फैला कर ध्यान बांटना चाह रही है
    – कांग्रेस ने बाबा साहब का बार बार अपमान किया  : किरण देव

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस इस दौरान पूरी तरह कंफ्यूज दिखाई दी, कांग्रेस के अलग-अलग नेता प्रदर्शन के अलग-अलग कारण बता रहे थे। वास्तव में कांग्रेस पूरी तरह मुद्दा विहीन है। वह आंतरिक गैंगवार के कारण बुरी तरह पस्त है। ऐसे में अपने चरित्र के कांग्रेस अनुकूल ही अराजक होती जा रही है। किरण देव ने सीएम हाउस के घेराव को युवक कांग्रेस के राजनीतिक दीवालिएपन की पराकाष्ठा बताते हुए कहा है कि जनता-जनार्दन द्वारा सत्ता से उखाड़ फेंक दिए जाने के बाद से कांग्रेस के लोग मुद्दों के संकट से जूझ रहे हैं और अपने सियासी वजूद को बचाने के लिए नित-नए झूठ गढ़कर प्रलाप करते रहते हैं।
     भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  देव ने कहा कि प्रदेश का हर अन्नदाता किसान आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा की प्रदेश सरकार की सुव्यवस्थित रूप से संचालित धान खरीद नीति से खुशहाल है। कांग्रेसियों को यह हजम नहीं हो पा रहा है। यह एक तथ्य है कि पिछले वर्ष रिकार्ड 147 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी और समर्थन मूल्य के बाद अंतर की राशि का भुगतान एकमुश्त किसानों के खाते में हस्तांतरित किया गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस वर्ष भी 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है और सरकार दाना दाना धान खरीदेगी।  देव ने कहा कि प्रदेश में 14 नवम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत अब तक 63.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।  धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव जारी है।
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  देव ने कहा कि इसी प्रकार कानून-व्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस लगातार सफेद झूठ फैलाने में लगी है। दरअसल, आपराधिक मामलों में हो रही जाँच और गिरफ्तारियों पर कांग्रेस नेता स्पष्ट कर चुके हैं कि अराजकता व हिंसा की वारदातों से कांग्रेस का कनेक्शन है। पूर्व सीएम बघेल ने अपने प्रेस वार्ता में साफ-साफ यह कहा था कि उनके मितान क्लब वाले ही अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। हर तरह के अपराधों में संलग्न लोगों की शरणस्थली बनी कांग्रेस का यही राजनीतिक ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि जब वह सत्ता में होती है तो आपराधिक तत्वों को प्रश्रय देकर अपने हित साधने के लिए उन्हें इस्तेमाल करती है, और सत्ता से दूर रहने पर इन्हीं तत्वों को इस्तेमाल करके प्रदेश में अपराधों का सिलसिला चलाकर अराजकता फैलाने में अपनी ताकत झोंक देती है।
    प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने कहा कि सूरजपुर की बात करें या बलरामपुर घटना की बात करें, चाहे लोहारीडीह की घटना की बात करें या फिर दामाखेड़ा के कबीरपंथ के आश्रम से जुड़े विवाद से जुड़े आरोपी की, चाहे बलौदाबाजार की हिंसा और आगजनी की बात करें, हर जगह कहीं-न-कहीं कांग्रेस के पदाधिकारी उसमें संलिप्त पाए जा रहे हैं। हाल में कांग्रेस विधायक भी अपने लोगों को हिंसा के लिए उकसाते हुए रंगे हाथ पकड़ी गयीं थीं।
     देव ने कहा कि दरअसल कांग्रेस सत्ता छिन जाने के साथ-साथ अपने तमाम धत्कर्मों के सामने आने और आपराधिक चेहरे उजागर होने के इस कदर छटपटा रही है कि अब वह अपने गुर्गों के जरिए खून की नदियाँ बहाने में नहीं हिचक रही है।
    सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता सामने आई थी। यह कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना था।
    उन्होंने कहा कि इसी तरह अंतागढ़ विधानसभा में छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे सुप्रकाश मल्लिक उर्फ मिठू को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया है। सुप्रकाश मल्लिक पिछले छह वर्षों से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर बांदे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
    बलरामपुर में कांग्रेस नेता व नगर पालिका अध्यक्ष सुन्दरमणि के पति परम मिंज ने अपने खेत में गायों पर एयरगन से फॉयर कर दिया था। इसमें कई गायें घायल हो गई थीं। नगर पालिका अध्यक्ष पति परम मिंज पर पूर्व में गौ मांस खाने सहित कई आपराधिक मामले संबंधित थानों में दर्ज हैं।
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ बालोद के डोंडी थाने में 9 सितंबर को हेड मास्टर सुसाइड केस में एफआईआर दर्ज की गई है।
    राजधानी में हाल ही हवाई फायरिंग का आरोपी नवाज खान रायपुर उत्तर विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष है, जिसके खिलाफ एक व्यक्ति की जमीन हड़पने के लिए बल प्रयोग करने का जुर्म दर्ज हुआ है। इससे पहले रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग के आरोपियों शेख शहनवाज उर्फ शानू महाराज, शाहरुख और हीरा छुरा में से फरार आरोपी हीरा के महापौर एजाज के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं।
    भाजपा का यह स्पष्ट मानना है कि राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून-व्यवस्था को सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है। खासकर कांग्रेस का युवा संगठन अपने वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में न केवल छत्तीसगढ़, अपितु देशभर में अपराधियों और स्मगलरों का गढ़ बना हुआ है।
    छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस और उसके दीगर संगठनों से जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं और अभी हाल ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस के एक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस के एक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय में अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने के लिए उकसाया गया है। उत्तरी जांगड़े ने बाकायदा बलौदाबाजार में लगभग 6 माह पहले हुई आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा का हवाला देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उसी घटना की पुनरावृत्ति करने कहा है।
    कांग्रेस के चार अन्य विधायकों कविता प्राण लहरे, चातुरी नंद, उमेश पटेल, पूर्व विधायक प्रकाश नायक की मौजूदगी में विधायक उत्तरी जांगड़े का यह बयान बलौदाबाजार की हिंसक घटना समेत कानून-व्यवस्था को चुनौती देते तमाम आपराधिक कृत्यों की आत्म-स्वीकृति है।
    बलौदाबाजार की जिस घटना की मिसाल उत्तरी जांगड़े ने अपने भाषण में दी है, उसी बलौदाबाजार घटना के मामले में कांग्रेस के एक विधायक देवेंद्र यादव अभी भी जेल में हैं।
    कांग्रेस की इसी सभा में नगरपालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे के पति और विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, जो खुद जिले में सट्टा-जुआ का मुख्य खाईवाल है, के द्वारा भी भरे मंच से भाजपा के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सार्वजनिक मंच से कांग्रेस की सरकार आने पर भाजपाइयों के गले में कुत्ते का पट्टा पहनाने जैसे अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया।
    कांग्रेस का समूचा राजनीतिक आचरण ऐसी ही धमकियों, साजिशों और हिंसा फैलाने वाली वारदातों से भरा पड़ा है। विधानसभा चुनावों के दौरान मोहला-मानपुर क्षेत्र में कांग्रेस की एक चुनावी सभा में कांग्रेस विधायक इंद्र शाह मंडावी की मौजूदगी में एक नक्सली ने भाजपा का चुनाव प्रचार करने वाले कार्यकर्ताओं को काट डालने की धमकी दी थी। बाद में भाजपा कार्यकर्ता की वहां हत्या भी हुई।
     किरण देव ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी आपराधिक हरकत कर ले, चाहे राहुल गांधी जैसे अपने जमानत शुदा नेता के बहकावे पर जितनी आग लगाने की कोशिश कर ले, लेकिन विष्णुदेव साय जी की सरकार उसके मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी। कांग्रेस का विधायक हो या पूर्व मुख्यमंत्री, अगर अपराध करेंगे तो उन्हें सही जगह दिखा कर प्रदेश का कानून व्यवस्था बहाल रखेगी ही। स्वयं अपराध करना और फिर कथित बढ़ते अपराध पर घड़ियाली आसूँ बहाने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि सपने में भी कोई अपराध करने का सोचते हुए उनकी रूहें कांप जाये। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष  किरण सिंह देव ने कांग्रेस को अपनी नाजायज हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति

    November 18, 2025

    मध्यप्रदेश में महिलाएं अब रात की शिफ्ट में मॉल, बाजार और कारखानों में काम कर सकेंगी, दोगुनी सैलरी का आदेश जारी

    November 18, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.