Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»सोमवती अमावस्या के अचूक उपाय! खुश होंगे पूर्वज, पितृ दोष और ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति
    धर्म

    सोमवती अमावस्या के अचूक उपाय! खुश होंगे पूर्वज, पितृ दोष और ग्रह दोष से मिलेगी मुक्ति

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हर साल 12 अमावस्या होती हैं, जो विशेष रूप से पितरों की पूजा-अर्चना और उनकी शांति के लिए समर्पित होती हैं. अमावस्या का दिन विशेष रूप से पितरों के तर्पण और शांति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पितृदोष से मुक्ति मिल सकती है. इसके अलावा, अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और पाप से मुक्ति मिलती है.

    सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व होता है. यह अमावस्या जब सोमवार के दिन पड़ती है, तो इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है. इस दिन विशेष रूप से पितरों की पूजा और तर्पण करने का महत्व होता है. 2024 में अब सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को आएगी. इस दिन वृद्धि योग और मूल नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है, जो बहुत शुभ माना जाता है. इस संयोग के कारण पिंडदान, तर्पण और महादेव की पूजा से पितृदोष, ग्रह दोष और अन्य कष्टों से मुक्ति मिल सकती है.

    पितरों को प्रसन्न करने के उपाय
    उन्होंने बताया कि सोमवती अमावस्या के दिन पितरों को शांति देने और उनके आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं. सबसे पहले उस दिन से पितृ चालीसा का पाठ करें. पितृ चालीसा का नियमित पाठ करने से पितरों की नाराजगी दूर होती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन विशेष रूप से पितरों के नाम से तर्पण और पिंडदान करना चाहिए, जिससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है.

    दान-दक्षिणा का विशेष महत्व
    इसके अलावा इस दिन बड़ों से आशीर्वाद लेना और किसी जरूरतमंद को दान देना भी शुभ माना जाता है. खासकर दान में उड़द की दाल, तिल, चीनी या जलदान करना विशेष रूप से लाभकारी होता है. इस दिन सूर्योदय से पूर्व उबटन और स्नान करने से शरीर और आत्मा को शुद्धि मिलती है. अंत में सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा करने से भी विशेष लाभ मिलता है. भोलेनाथ के मंत्रों का जाप और उनका अभिषेक करने से घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. वहीं इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों से पितृदोष, ग्रह दोष और अन्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.