Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»पंजाब के निकाय चुनावों में आप को जीत मिलने के बाद भी लगे कई झटके
    राजनीती

    पंजाब के निकाय चुनावों में आप को जीत मिलने के बाद भी लगे कई झटके

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पंजाब के निकाय चुनावों में आप को जीत मिलने के बाद भी लगे कई झटके
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़। पंजाब के निकाय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भले ही आम आदमी पार्टी (आप) अपनी पीठ थपथपाने में लगी हो लेकिन इसे पार्टी के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है। निकाय चुनावों ने पांच नगर पालिकाओं में से आप को केवल पटियाला में पूर्ण बहुमत हासिल हुआ है। वह बात अलग है कि लुधियाना और जलंधर में भी आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

    खास बात यह है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान के क्षेत्र संगरूर में ही पार्टी को झटका लगा है। जनाकारों की माने तो यह सीएम भगवंत मान और आप दोनों के लिए खतरे की घंटी है। संगरूर में काउंसिल के चुनावों में आम आदमी पार्टी 29 में से केवल सात पर ही जीती है। वहीं कांग्रेस ने 9 और बीजेपी ने तीन पर जीत हासिल की है। वहीं लुधियाना में दो मौजूदा विधायकों की पत्नी भी चुनाव हार गईं हैं। 

    आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों में इतिहास रच दिया है, जहां 522 वार्डों में से आधे से ज्यादा पर जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह शानदार जीत आप की जन-समर्थक शासन व्यवस्था और पारदर्शी राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। 55 फीसदी वॉर्ड में आम आदम पार्टी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 20 फीसदी (191), बीजेपी ने सात और शिरोमणि अकाली दल को 3 फीसदी वॉर्ड ही हासिल हुए हैं। संगरूर में शिरोमणि अकाली दल ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारे थे इसके बाद भी आप को नुकसान उठाना पड़ा। यहां से 10 निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है जिनमें से तीन को शिरोमणि अकाली दल का समर्थन मिला था।

    पटियाला में हाईकोर्ट ने 60 में से सात वॉर्डों पर चुनाव पर रोक लगा दी थी। यहां आप को 35 सीटों पर जीत मिली है। बीजेपी औऱ कांग्रेस ने चार-चार सीटें जीतीं हैं। एसएडी को दो पर जीत मिली है। आम आदमी पार्टी के आठ पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं। अरोड़ा ने कहा कि विपक्ष फालतू में ही संगरूर में चुनाव में गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहा था। अगर चुनाव में गड़बड़ी होती तो हमारी पार्टी का यह हाल ना होता।

    लुधियाना में 95 में से 41 पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। यहां भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया है। यहां विधायक गुरप्रीत सिंह गोगोई की पत्नी सुखचैन कौर और अशोक पराशर की पत्नी मीनू पाराशर को भी हार का सामना करना पड़ा। अमृतसर में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। फगवाड़ा में किसी बी दल को बहुमत नहीं मिला है। यहां कांग्रेस और बीएसपी के गठबंधन ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल कीं। जलंधर में आम आदमी पार्टी को 85 में से 39 सीटें मिलीं वहीं दूसरे नंबर पर 34 सीटों लेकर कांग्रेस रही।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.