Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस को लताड़ा, ‘हमीरे समर्थन वाली सरकार ने बाबा साहेब को दिया था भारतरत्न’
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस को लताड़ा, ‘हमीरे समर्थन वाली सरकार ने बाबा साहेब को दिया था भारतरत्न’

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस को लताड़ा, ‘हमीरे समर्थन वाली सरकार ने बाबा साहेब को दिया था भारतरत्न’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर।

    हमेशा से बाबा साहेब की सामाजिक और राजनितिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेसी आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब के अपने होने का ढोंग कर रहे हैं। राजनीतिक अजेंडे को साधने के लिए कांग्रेस और उसका 'टूलकिट गैंग' भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा है। ये बातें छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहीं।

    उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी विभाजनकारी, द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और उसको भी अपनी साजिश का केंद्र बना दिया। राहुल गांधी और उनके नेताओं की ओर से किया गया ये कृत निंदनीय है। कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर को 1952 के लोकसभा चुनाव और 1954 के चुनाव में हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस पार्टी ने विशेष प्रयास कर उनकी हार सुनिश्चित किया गया। कांग्रेस के नेताओं ने कई बार खुद अपने आप को भारत रत्न दिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को इस सम्मान से अछूता रखा। बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न तब दिया गया, जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं थी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन वाली सरकार थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह जी के पूरे बयान में से एक छोटे ‘एडिटेड वीडियो’ को पेश किया गया, ये साजिश नहीं तो क्या है? कांग्रेस और उसके टूल किट गैंग ने पहले  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बयानों के एडिट वीडियों का प्रचार किया, फिर लोकसभा चुनाव में शाह के बयान को AI का उपयोग कर एडिट किया। चुनावों में मिली हार से कांग्रेस इतनी बौखला गई है कि वो जनता के बीच उन्माद पैदा कर राजनितिक लाभ लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान को समावेशी बनाने में, देश के पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए तथा देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है। जिन्होंने जीवन भर बाबा साहब का अपमान किया, बाबा साहब के सिद्धांतों को दरकिनार किया, जब तक सत्ता में रहे तब तक बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया और आरक्षण के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ाईं, वो लोग आज बाबा साहब के नाम पर भ्रांति फैलाना चाहते हैं।

    उन्होंने कहा कि 19 नवंबर 2015 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया। इसके साथ ही डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर की स्थापना की। 2018 में पीएम मोदी ने महापरिनिर्वाण स्थल पर डॉक्टर अंबेडकर स्मारक का उद्घाटन किया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: अग्निवीरों को धामी सरकार की सौगात, 40वीं वाहिनी PAC में दो जवानों के समायोजन को मिली मंजूरी….

    October 16, 2026

    Uttarakhand News: धामी ने बर्नीगाड़ को दी बड़ी सौगात, कॉलेज से मिनी स्टेडियम तक 217 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण….

    October 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात….

    October 16, 2026

    जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….

    October 16, 2026

    आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 16, 2026

    आईआईएम रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान….

    October 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: अग्निवीरों को धामी सरकार की सौगात, 40वीं वाहिनी PAC में दो जवानों के समायोजन को मिली मंजूरी….

    October 16, 2026

    Uttarakhand News: धामी ने बर्नीगाड़ को दी बड़ी सौगात, कॉलेज से मिनी स्टेडियम तक 217 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण….

    October 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात….

    October 16, 2026

    जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.