Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बेमेतरा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, 209 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बेमेतरा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, 209 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बेमेतरा पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, 209 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेमेतरा।

    आज सीएम विष्णुदेव साय बेमेतरा जिले के नवागढ़ में पहुंचे हुए थे। उन्होंने नवागढ़ में आयोजित संत शिरोमणि गुरु घासीदास की जयंती समारोह व राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही 209 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य की सौगात दी।

    उन्होंने विभिन्न पंथी नर्तक दल के शानदार, मनोरम पंथी नृत्य का आनंद लिया व पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान, समरसता का संदेश दिया। हमारी सरकार उनके बताए रास्ते पर चलते हुए सभी वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है। इसी माह हमारी सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब मनाया गया। राज्य सरकार ने पीएम नरेन्द्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया है। हमारी सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवास की स्वीकृति दी गई। धान के दो साल के बकाया बोनस की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जा रही हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, नवागढ़ विधायक व प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

    भूमिपूजन व लोकार्पण
    सीएम विष्णुदेव साय ने यहां 209 करोड़ 12 लाख 57 हजार रुपए के 74 विभिन्न विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण किया है। इनमें 47 करोड़ 44 लाख 81 हजार रुपए के 24 कार्य का भूमिपूजन व 161 करोड़ 67 लाख 76 हजार रुपए के 49 कार्य का लोकार्पण किया। इनमें पीएम ग्राम सड़क योजना की 5 करोड़ 52 लाख 10 हजार रुपए की चार सड़क, जलसंसाधन के 33 करोड़ 81 लाख 12 हजार रुपए के 12 कार्य, चिकित्सा व स्वास्थ्य के 15 करोड़ 5 लाख 25 हजार रुपए के 3 कार्य का भूमि पूजन समेत अन्य कार्य शामिल है। कार्यक्रम के दौरान नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी किया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026

    दुग्ध उत्पादन का व्यवसाय कर परिवार को बना सकते हैं सक्षम- मंत्री रामविचार नेताम…..

    September 5, 2026

    रामधुनी कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा, लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…..

    September 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.