Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»प्रदेश में हर 15 किमी के दायरे में शुरू होंगे छोटे औद्योगिक क्षेत्र
    मध्यप्रदेश

    प्रदेश में हर 15 किमी के दायरे में शुरू होंगे छोटे औद्योगिक क्षेत्र

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रदेश में हर 15 किमी के दायरे में शुरू होंगे छोटे औद्योगिक क्षेत्र
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । प्रदेश की डां मोहन सरकार द्वारा बनाई जाने वाली एक योजना से न केवल प्रदेश के लोगों को घर के आसपास रोजगार मिल सकेगा, बल्कि औद्योगिक उत्पादन भी बढ़ेगा। इससे स्थानीय स्तर पर मौजूद प्राकृतिक संसाधनों और फसलों का भी समुचित उपयोग हो सकेगा। दरअसल, सरकार की योजना हर 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में एक -एक छोटा औद्योगिक क्षेत्र बनाने की है। इसके लिए शासन स्तर पर योजना बनाने का काम किया जा रहा है। अगर यह योजना जमीन पर उतरती है तो आम आदमी की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और प्रदेश में औद्योगिक क्रांति भी आ जाएगी। इससे प्रदेश के चारों महानगरों के आसपास दर्जनों औद्योगिक क्षेत्र विकसित हो जाएंगे। अगर भोपाल की ही बात करें तो इस समय गोविंदपुरा के साथ शहर से 20-25 किमी की दूरी में पांच अन्य औद्योगिक क्षेत्र हैं। शहर से दूरी और अधोसंरचना की कमी की वजह से यहां तेजी से उद्योग विकसित नहीं हो पाए। शहरवासियों को निजी कंपनियों के अलावा कोई और कार्यस्थल नहीं है। भेल, गोविंदपुरा की इकाइयों की रोजगार देने की क्षमता उच्चतम स्तर की है। ऐसे में नए छोटे नए क्षेत्र में एक 300 लोगों को भी रोजगार देता है तो फिर करीब 50 हजार लोगों के लिए नए रोजगार के रास्ते खुल जाएंगे। ऐसा होने से अकेले भोपाल के ही लगभग हर वार्ड में औद्योगिक क्षेत्र खुल जाएंगे। इसकी वजह है शहर का क्षेत्रफल 462 वर्ग किमी का होना। भोपाल के 85 वार्ड में करीब 23 लाख की आबादी रहती है। प्रशासन व उद्योग विभाग की योजना कारगर होती है तो यहां हर वार्ड में एक से अधिक औद्योगिक क्षेत्र बन सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर या फिर पांच से सात गांवों के बीच में एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

    निवेश योजना का मिलेगा लाभ
    इन दिनों सरकार का पूरा फोकस निवेश लाने पर बना हुआ है। हाल में अचारपुरा में जर्मन कंपनी का बड़ा निवेश आया है। छोटे निवेश वाली व स्थानीय कंपनियों के लिए छोटे औद्योगिक क्षेत्र बड़े अवसर के तौर पर होंगे, जो लोग छोटे स्टार्टअप करना चाहते हैं। उनके लिए ये छोटे औद्योगिक क्षेत्र बड़े मददगार साबित होंगे।  

    राजधानी बन रही है उद्योग नगरी
    अगर भोपाल की ही बात की जाए तो अब यह उद्योग नगरी के रुप में विकसित हो रही है। इसकी वजह है मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र, जो भोपाल से करीब  20 किमी दूर स्थित है। राज्य का यह सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां विभिन्न प्रकार के बड़े उद्योग, जैसे कि वाहन निर्माण, फार्मास्यूटिकल्स, और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थित हैं। इसी तरह से  गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र शहर के अंदर स्थित एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। यहां 1200 से अधिक छोटे और मध्यम उद्योग हैं। यहां मशीनरी, ऑटोमोबाइल पाट्र्स, और प्लास्टिक के उत्पाद बनाए जाते हैं। बगरोदा औद्योगिक क्षेत्र शहर से सटा हुआ है। इसका विकास नए उद्योगों के विस्तार के लिए किया जा रहा है।  इसी तरह से शहर से करीब 30 किमी दूर बैरसिया रोड पर अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान : 07 अक्टूबर को नगर में निकलेगी भव्य सेवा ज्योति यात्रा, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ की तैयारियों की समीक्षा….

    October 3, 2026

    मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा……

    October 3, 2026

    इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा…..

    October 3, 2026

    एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    October 3, 2026

    वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 3, 2026

    ‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज

    October 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा संकल्प अभियान : 07 अक्टूबर को नगर में निकलेगी भव्य सेवा ज्योति यात्रा, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ की तैयारियों की समीक्षा….

    October 3, 2026

    मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा……

    October 3, 2026

    इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा…..

    October 3, 2026

    एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    October 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.