Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भोपाल में बड़ी कार्रवाई, तीन बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी, 300 करोड़ रुपये के अघोषित निवेश और भारी मात्रा में नकदी बरामद
    मध्यप्रदेश

    भोपाल में बड़ी कार्रवाई, तीन बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी, 300 करोड़ रुपये के अघोषित निवेश और भारी मात्रा में नकदी बरामद

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भोपाल में बड़ी कार्रवाई, तीन बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी, 300 करोड़ रुपये के अघोषित निवेश और भारी मात्रा में नकदी बरामद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: तीन बिल्डरों के ठिकाने पर आईटी ने बीते दिनों छापेमारी की थी। दो दिनों तक चली इस छापेमारी में आईटी को करोड़ों रुपए कैश तो मिला ही था साथ ही साथ 300 करोड़ रुपए के अघोषित निवेश की जानकारी भी सामने आई थी। आयकर विभाग ने ईशान बिल्डर, त्रिशूल कंस्ट्रक्शन और क्वालिटी बिल्डर के 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।

    आयकर विभाग की रेड में पता चला है कि, अगल-अलग कंपनियों के द्वारा 300 करोड़ रुपए का निवेश किया गया था। ये कंपनी न केवल भोपाल, इंदौर, जबलपुर, कटनी बल्कि रायपुर में भी हैं। छत्तीसगढ़ के कुछ बड़े बिजनेसमैन का नाम भी छापेमारी में सामने आया है।

    सहारा सिटी में 110 एकड़ जमीन का सौदा निशाने पर

    दरअसल, त्रिशूल कंस्ट्रक्शन से जुड़े राजेश शर्मा और उनके साथियों ने भोपाल के नर्मदापुरम रोड पर सहारा सिटी में 110 एकड़ जमीन खरीदी थी। खरीद – फरोख्त में अनियमितता पाई गई है जिसके चलते आयकर विभाग के अधिकारी मामले की जांच में लगे हैं।

    भोपाल-इंदौर में निर्माण (कंस्ट्रक्शन) कारोबार करने वाली त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजेश शर्मा सहित उनसे जुड़े अन्य रियल एस्टेट कारोबारियों के 52 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को एक साथ कार्रवाई की थी। गौरतलब है कि, राजेश शर्मा एक मंत्री और पूर्व आईएएस अधिकारी के करीबी माने जाते हैं।

    आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह 6.45 बजे सभी ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा था। गुरुवार को भी यह छापेमारी जारी थी। आयकर टीम ने भोपाल, ग्वालियर और इंदौर में 52 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें से 49 ठिकाने भोपाल के हैं, जिनमें राजेश शर्मा से जुड़े दीपक भावसार, विनोद अग्रवाल, रूपम शिवानी सहित अन्य के ठिकाने शामिल हैं।

    भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में यहां पड़े थे छापे

    भोपाल में रियल एस्टेट कारोबारी क्वालिटी ग्रुप, ईशान ग्रुप और राजेश शर्मा के त्रिशूल कंस्ट्रक्शन ग्रुप के नीलबड़, एमपी नगर, कस्तूरबा नगर, होशंगाबाद रोड, 10 नंबर मार्केट, मेंडोरी, मेंडोरा, आरपीएम टाउन में स्थित ठिकानों पर छापे मारे गए, जहां शाम तक जांच जारी थी।

    इसी प्रकार इंदौर में भी त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के आदित्य गर्ग के यहां तथा ग्वालियर में कंपनी से जुड़े रामवीर सिकरवार के यहां छापे की कार्रवाई की गई है। उनके यहां कुछ महीने पहले प्रवर्तन निदेशालय ने भी कार्रवाई की थी। उनके पास से 5 एकड़ जमीन खरीदने के दस्तावेज भी मिले हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.