Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»हंगामे के बाद 31 कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया था, भूपेश बघेल व अन्य ने गर्भगृह में जाकर नारेबाजी की थी
    छत्तीसगढ़

    हंगामे के बाद 31 कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया था, भूपेश बघेल व अन्य ने गर्भगृह में जाकर नारेबाजी की थी

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का आज यानी 20 दिसंबर को आखिरी दिन है. 16 दिसंबर से शुरू हुए इस विधानसभा सत्र में धान खरीदी का मुद्दा हर बैठक में गरमाया रहा. शुक्रवार को भी सदन में धान खरीदी को लेकर ध्यानाकर्षण कराया गया है. विपक्ष इस पर हंगामा कर रहा है. आज (छत्तीसगढ़ विधानसभा) आखिरी दिन प्रश्नकाल के दौरान मंत्री राम विचार नेताम, ओपी चौधरी ने अपने-अपने विभाग से जुड़े सवालों के जवाब दिए. प्रश्नकाल के दौरान मंत्रियों को विधायकों ने घेरा. वहीं शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने स्थगन के बहाने सरकार को घेरने की कोशिश की. इसके साथ ही आज मंत्री विजय शर्मा, दयालदास बघेल ने एक पत्र पटल पर रखा. इसके साथ ही धरमलाल कौशिक ने धान खरीदी में अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया. इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री के विभाग की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया।

    विधानसभा में आज आखिरी दिन जमकर हंगामा हुआ। हंगामा करते हुए कांग्रेसी वेल में आ गए। इसके चलते कांग्रेस के 31 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। डॉ. चरणदास महंत, भूपेश बघेल समेत 31 विधायकों को निलंबित कर दिया गया। ये सभी कांग्रेस विधायक गर्भगृह में जाकर नारेबाजी कर रहे थे।

    दोनों पक्षों ने की नारेबाजी

    सदन में दोनों पक्षों ने नारेबाजी की। इसके अलावा विपक्षी सदस्यों के स्थगन प्रस्ताव और मंत्री के बयान के बाद स्थगन का अनुरोध किया गया। स्थगन प्रस्ताव का अनुरोध होते ही विपक्षी सदस्य गर्भगृह में आ गए। इस दौरान सदन से बाहर निकालकर नारेबाजी की गई। महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने बैठकर नारेबाजी की गई।

    आश्रम में बच्चों की मौत का मुद्दा उठाया

     

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के चौथे दिन प्रश्नकाल में आश्रम छात्रावास में बच्चों की मौत का मुद्दा उठा है। विधायक लखेश्वर बघेल ने आश्रम छात्रावास में हुई मौत की जानकारी मांगी। जिसका जवाब देते हुए मंत्री रामविचार नेताम ने 12 महीने में 14 लोगों की मौत की जानकारी दी। वहीं, विपक्षी विधायकों ने कहा कि मौतों का आंकड़ा ज्यादा है। जिस पर मंत्री रामविचार नेताम ने जांच की बात कही।

    सदन में गूंजा सिहावा क्षेत्र में वन अधिकार पट्टे का मुद्दा

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सुबह सदन में सिहावा क्षेत्र में वन अधिकार पट्टे का मुद्दा गूंजा। कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम ने पूछा 'वर्ष 2021-22 से जून 2024 तक कितने पट्टे दिए गए'। इसके बाद मंत्री रामविचार नेताम ने जानकारी दी। '131 व्यक्तिगत, 519 सामुदायिक वन अधिकार पट्टे दिए गए हैं'। उन्होंने कहा कि 'पट्टा दिए जाने के संबंध में कोई दावा प्रक्रियाधीन नहीं है'।

    भाजपा विधायक ने मांगी जानकारी

     

    भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने अपनी सरकार से जानकारी मांगी है। विधायक ने अपनी ही सरकार के मंत्री को घेरा है। उन्होंने किसान न्याय योजना की जानकारी मांगी है। इसमें उन्होंने मांग की है कि योजना में कितना बजट आवंटित किया गया है। इसके बाद मंत्री रामविचार नेताम ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में 5627.89 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। वर्ष 2023-24 में 5607.32 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। इसके बाद साहू ने पूछा कि 2023-24 में कम राशि आवंटित क्यों की गई। इस पर रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता को धोखा दिया। हमारी सरकार में 13288 करोड़ का भुगतान किया गया। इससे पहले 'देश के इतिहास में इतना बड़ा फैसला कभी नहीं लिया गया था।' 3 महीने में हमारी सरकार ने किसानों को राशि दे दी है।

    जानिए कितना है छत्तीसगढ़ का बजट

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार का दूसरा अनुपूरक बजट पारित हो गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत इस बजट का आकार 805 करोड़ 71 लाख 74 हजार 286 रुपये है, जिसे वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पारित किया गया। अब इस बजट के साथ कुल बजट का आकार 1 लाख 55 हजार 580 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमें 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ रुपये का मुख्य बजट, 7 हजार 329 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट और 805 करोड़ 71 लाख रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट शामिल है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व सदस्यों का किया पुण्य स्मरण

    November 18, 2025

    प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति

    November 18, 2025

    मध्यप्रदेश में महिलाएं अब रात की शिफ्ट में मॉल, बाजार और कारखानों में काम कर सकेंगी, दोगुनी सैलरी का आदेश जारी

    November 18, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.