Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»Vanvaas Review: फिल्म की दो प्रमुख वजहें, नाना पाटेकर का अभिनय और फैमिली के लिए परफेक्ट कहानी
    मनोरंजन

    Vanvaas Review: फिल्म की दो प्रमुख वजहें, नाना पाटेकर का अभिनय और फैमिली के लिए परफेक्ट कहानी

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Vanvaas Review: फिल्म की दो प्रमुख वजहें, नाना पाटेकर का अभिनय और फैमिली के लिए परफेक्ट कहानी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Vanvaas Review: इस तरह की फिल्में अब नहीं बनती, कंटेंट जरूरत से ज्यादा आगे बढ़ गया है. ऐसी फिल्मों को हम भूल गए हैं लेकिन ये भी सही है कि मोबाइल और सोशल मीडिया के दौर में हम अपनी फैमिली से भी दूर हुए हैं. ये फिल्म भले थोड़ा ओल्ड स्कूल है, भले इसमें थोड़ा मेलोड्रामा है लेकिन ये एक बहुत जरूरी काम करती है. आपको अपने परिवार के करीब के जाती है, आपको परिवार की अहमियत बताती है. एक सीन में जब परितोष त्रिपाठी अपने पिता बने नाना पाटेकर की तस्वीर पर माला चढ़ाते हैं और कहते हैं कि बाबूजी अब नहीं रहे तो आपका दिल रोता है क्योंकि बाबूजी तो जिंदा हैं. रिश्ते मर चुके हैं और ये फिल्म आज के दौर के उन्हीं मरे हुए रिश्तों को जिंदा करती है.

    कहानी

    नाना पाटेकर के 3 बेटे हैं, जो अपने पुश्तैनी घर को बेचना चाहते हैं. लेकिन नाना ऐसा नहीं चाहते क्योंकि यहां उनकी पत्नी की यादें बसती हैं. उनके बेटे उन्हें बनारस छोड़ आते हैं और वापस आकर सबसे कहते हैं कि वो नहीं रहे. नाना को भूलने की बीमारी है इसलिए उन्हें अपना नाम, घर का पता कुछ याद नहीं. उन्हें यहां वीरू यानी उत्कर्ष मिलते हैं, फिर क्या होता है, ये आपको थिएटर जाकर देखना होगा.

    कैसी है फिल्म

    ये फिल्म आपको रिश्तों की अहमियत बताती है, थोड़ी लंबी है, थोड़ा ड्रामा ज्यादा दिखाया गया है लेकिन फिर भी ये आपको काफी कुछ महसूस कर जाती है. नाना पाटेकर स्क्रीन पर जादू कर देते हैं और आप उस जादू में खोकर इस फिल्म की कमियों को नजरअंदाज कर देते हैं. ये फिल्म आज के दौर की नहीं लगती, ऐसा लगता ये 20 साल पहले आती लेकिन शायद आज के दौर में ऐसी फिल्म की जरूरत भी है. थोड़ी छोटी होती तो और असरदार होती लेकिन असर ये तब भी छोड़ती है और ये असर होना भी चाहिए.

    एक्टिंग

    नाना पाटेकर कमाल हैं, वो दीपक त्यागी के इस किरदार को जी गए हैं. उनकी आंखें, उनकी आवाज आपको बहुत कुछ महसूस कर जाती है. वो इस फिल्म को देखने की सबसे बड़ी वजह हैं. इस फिल्म की तमाम खामियों को वो अपनी अदाकारियों से ढक लेते हैं. उत्कर्ष का काम अच्छा है, कई जगह वो थोड़े लाउड होते हैं लेकिन शायद किरदार ऐसा ही लिखा गया. उनमें अच्छा करने की काफी संभावनाएं हैं. राजपाल यादव ऐसे किरदार काफी कर चुके हैं, उनके करने के लिए कुछ नया नहीं था. परितोष त्रिपाठी वो अकेले बेटे बने हैं जिन्हें पिता के घर से निकाले जाने का दुख है और इस किरदार को उन्होंने कमाल तरीके से निभाया है. नाना के बाद उन्होंने मुझे सबसे ज्यादा इंप्रेस किया. सिमरत कौर कुछ खास नहीं कर पाई, राजेश शर्मा अच्छे लगे हैं.

    डायरेक्शन

    इस फिल्म को अनिल शर्मा ने लिखा और डायरेक्ट किया है. उन्होंने एक अच्छी कहानी को लोगों तक पहुंचाने को कोशिश की है. अगर वो इसे थोड़ा सा मॉडर्न टच देते, थोड़ा मेलो ड्रामा कम रखते और फिल्म को थोड़ा छोटा करते तो ये और अच्छी लगती लेकिन तब भी वो जो कहना चाहते थे, कह गए.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.