Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»Pushpa 2 Box Office Collection Day 16: ‘पुष्पा 2’ 1000 करोड़ क्लब में शामिल, बनी दूसरी भारतीय फिल्म
    मनोरंजन

    Pushpa 2 Box Office Collection Day 16: ‘पुष्पा 2’ 1000 करोड़ क्लब में शामिल, बनी दूसरी भारतीय फिल्म

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Pushpa 2 Box Office Collection Day 16: ‘पुष्पा 2’ 1000 करोड़ क्लब में शामिल, बनी दूसरी भारतीय फिल्म
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Pushpa 2 Box Office Collection Day 16: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच दिए हैं. ओपनिंग डे कलेक्शन से लेकर सबसे तेज 500 करोड़ और इसके आगे के भी कई रिकॉर्ड बस चुटकियों में तोड़ती जा रही फिल्म को रिलीज हुए आज 16 दिन हो चुके हैं.

    5 दिसंबर को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई इस फिल्म के 16वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज शाम 3:35 बजे तक कितनी कमाई कर ली है और टोटल कितना कलेक्शन हो चुका है.

    पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    पुष्पा 2 ने रिलीज से एक दिन पहले प्रीमियर में ही 10.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद ओपनिंग डे पर 164.25 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद हर दिन कितनी कमाई की है, उसकी पूरी जानकारी आपको नीचे दिए गए टेबल पर मिलेगी. आज की कमाई के आंकड़े फाइनल नहीं हैं, इनमें फेरबदल संभव है.

    दिन कमाई (करोड़ रुपये में)
    पहला दिन 164.25
    दूसरा दिन 93.8
    तीसरा दिन 119.25
    चौथा दिन 141.05
    पांचवां दिन 64.45
    छठवां दिन 51.55
    सातवां दिन 43.35
    आठवां दिन 37.45
    नौवां दिन 36.4
    दसवां दिन 63.3
    ग्यारहवां दिन 76.6
    बारहवां दिन 26.95
    तेरहवां दिन 23.35
    चौदहवां दिन 20.55
    पंद्रहवा दिन 17.65
    सोलहवां दिन 3
    टोटल 993.6

    1000 करोड़ के ऊपर कमाई करने वाली दूसरी इंडियन फिल्म!

    पुष्पा 2 बहुत जल्द वो रिकॉर्ड बनाने वाली है जो आज तक सिर्फ एक ही भारतीय फिल्म के पास है. वो रिकॉर्ड है इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने का रिकॉर्ड. साल 2017 में रिलीज हुई प्रभास की बाहुबली 2 ने 7 साल पहले 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

    अब पुष्पा 2 भी उसी लीग में शामिल होने वाली है. वैसे भी पुष्पा 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी इंडियन फिल्म पहले ही बन चुकी है. नंबर 1 पर अब भी बाहुबली 2 है जिसने 1030.42 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.

    पुष्पा 2 का बजट और स्टारकास्ट

    पुष्पा 2 को करीब 500 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है. फिल्म 2021 की पुष्पा द राइज का सेकेंड पार्ट है. सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अहम रोल में हैं. 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.