Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»SA vs PAK 2nd ODI: मोहम्मद रिजवान और क्लासेन के बीच भिड़ंत, गाली-गलौज का मामला
    खेल

    SA vs PAK 2nd ODI: मोहम्मद रिजवान और क्लासेन के बीच भिड़ंत, गाली-गलौज का मामला

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    SA vs PAK 2nd ODI: मोहम्मद रिजवान और क्लासेन के बीच भिड़ंत, गाली-गलौज का मामला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Mohammad Rizwan SA vs PAK: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन में खेला गया. इस मुकाबले के दौरान मोहम्मद रिजवान, हारिस रउफ और हेनरिक क्लासेन के बीच विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि अंपायर को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि दोनों ही खिलाड़ियों ने गाली भी दी. हालांकि आईसीसी ने अभी तक इस मामले पर संज्ञान नहीं लिया है.

    दरअसल पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को दूसरा वनडे खेला गया. मामला इसी मुकाबले का है. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 329 रन बनाए. इस दौरान रिजवान ने 80 रनों की दमदार पारी खेली. उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं बाबर आजम ने 73 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 248 रनों के स्कोर पर सिमट गई और मैच हार गई.

    रिजवान और क्लासेन के बीच क्यों हुआ झगड़ा –

    दक्षिण अफ्रीका की टीम बैटिंग कर रही थी. इस पारी के 26वें ओवर में बवाल हुआ. पाकिस्तान की ओर से यह ओवर हारिस रऊफ करने आए. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक रऊफ ने ओवर की आखिरी गेंद के बाद कुछ कहा, जो कि क्लासेन को ठीक नहीं लगा. इस बीच रिजवान भी आ गए और मामला काफी गंभीर हो गया. 

    क्या रिजवान और क्लासेन ने दी गाली –

    रिजवान और क्लासेन के मामले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इन दोनों ने गाली दी. हालांकि इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. आईसीसी ने भी इस मामले पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है. वीडियो में सुनाई दे रहे अपशब्दों की वजह से उसे एम्बेड नहीं कर रहे हैं.

    पाकिस्तान के खिलाफ क्लासेन की विस्फोटक पारी –

    दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ 81 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टीम के लिए क्लासेन अंत तक लड़ते रहे. उन्होंने 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली. क्लासेन शतक से चूक गए. उन्होंने 74 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 4 छक्के लगाए. 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.