Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»बिहार में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और सचिव बंदना प्रेयसी की अगुवाई में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन
    राज्य

    बिहार में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और सचिव बंदना प्रेयसी की अगुवाई में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और सचिव बंदना प्रेयसी की अगुवाई में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Bihar Business Connect 2024: बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 का आज दूसरा दिन है। दो दिवसीय ग्लोबल बिजनेस इनवेस्टर्स समिट में देश-विदेश की कंपनियों के 850 प्रतिनिधि आए हैं। आज 350 से ज्यादा कंपनी बिहार सरकार के साथ MOU साइन करने जा रही। इस सबमिट के जरिए बिहार में करीब 1 लाख 80 करोड़ का निवेश हुआ है। यह पिछले साल की तुलना में 3 गुना है। इनमें सीमेंट, फुटवियर, टेक, इथेनॉल समेत अन्य सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 40 से अधिक कंपनियों ने IT क्षेत्र में 4000 करोड़ रुपए निवेश करने की रुचि दिखाई है।

    30,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

    सन पेट्रोकेमिकल्स 36400 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट में निवेश करेगी। यह अब तक सबसे बड़ा निवेश है। कंपनी का दावा है कि इस बड़े प्रोजेक्ट से 30 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं भारत सरकार की PSU NHPC और एसजेवीएन 5500 करोड़ के प्रोजेक्ट में निवेश करेगी। इधर, आईफोन को असेंबल करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन ने भी बिहार में निवेश की दिलचस्पी जताई है। यह कंपनी आज MOU साइन कर सकती है। 

    कंपनियों ने MOU पर किए हस्ताक्षर

    इधर, बिहार IT नीति, 2024 लागू होने के बाद से राज्य में राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर की अधिक से अधिक कंपनियां निवेश को लेकर उत्साहित हैं। पटना में आयोजित दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन के पहले दिन जयश्री टेक्नोलॉजीज (हेलोवेयर), सुपरसेवा, एक्सेल डॉट, एबीपीएल सहित कई कंपनियों ने IT विभाग के साथ सहमति पत्र (MOU) पर हस्ताक्षर किया। बिहार में कंप्यूटर, लैपटॉप, ड्रोन और सोलर पैनल की मैन्युफैक्चरिंग होगी।

    बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में सन पेट्रो केमिकल

    बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के नाम से आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और सचिव बंदना प्रेयसी ने सरकार की कमान संभाल रखी है। शुक्रवार को कई बड़ी कंपनियां MOU पर हस्ताक्षर करने जा रही है। अब तक जिन कंपनियों का नाम संभावित है, उनमें सन पेट्रो केमिकल, अदाणी समूह, एवन, कैंपा, अंकुर बायोकेम, फॉक्सकॉम, कैप्टन स्टील, श्री सीमेंट, बांगुर सीमेंट, जेके सीमेंट, डालमिया सीमेंट, बिरला सीमेंट, सुप्रीम प्लास्टिक, लहर फुटवेयर आदि का नाम प्रमुख है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल…..

    June 19, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट….

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात….

    June 19, 2026

    Uttarakhand: रेस्क्यू किए बच्चों को रखने के लिए चिह्नित होंगे आवास, बाल तस्करी, यौन शोषण पर आयोग ने जताई चिंता

    June 19, 2026

    उत्तराखंड की चेनाप घाटी: जहां कुदरत सजाती है 400 से अधिक प्रजातियों के दुर्लभ फूलों की क्यारियां

    June 19, 2026

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त बर्खास्त, तत्कालीन DM को मेजर पनिशमेंट

    June 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल…..

    June 19, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट….

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात….

    June 19, 2026

    Uttarakhand: रेस्क्यू किए बच्चों को रखने के लिए चिह्नित होंगे आवास, बाल तस्करी, यौन शोषण पर आयोग ने जताई चिंता

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.