Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा: AQI 450 के पार पहुंचा, GRAP-4 नियम लागू
    राज्य

    दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा: AQI 450 के पार पहुंचा, GRAP-4 नियम लागू

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ा: AQI 450 के पार पहुंचा, GRAP-4 नियम लागू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को अचानक बढ़े प्रदूषण ने राजधानी को एक बार फिर से गैस चैंबर बना दिया है. दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ एक बार फिर से प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता 19 दिसंबर को गंभीर श्रेणी में पहुंच गई और शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत AQI 451 दर्ज किया गया. दिल्ली के किसी भी इलाके में AQI 350 से कम नहीं है.

    AQI बढ़कर 200-250 के बीच
    दिल्ली में शनिवार दिसंबर तक AQI 200-250 के बीच था, लेकिन 16 दिसंबर को अचानक से बढ़े AQI ने फिर से प्रदेश के लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. अचानक प्रदूषण बढ़ने की वजह से दिल्ली में एक फिर GRAP-4 के नियम लागू कर दिए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 19 दिसंबर को दिल्ली-NCR में ग्रैप के उपायों के प्रभावी तरीके से पालन करने और उनकी निगरानी के लिए टीमें बनाने का निर्देश दिया.

    डीजल और पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध
    दिल्ली में लागू नियमों के अनुसार 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल वाहन और 15 वर्ष से अधिक पुराने पेट्रोल वाहन एनसीआर की सड़कों पर नहीं चला सकते हैं. इसके अलावा नियमों के तहत धूल और प्रदूषण फैलाने वाले सभी निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. GRAP-4 के तहत सड़क निर्माण, ड्रिलिंग, बोरिंग, खुदाई और स्टोन क्रशर जैसे कार्यों पर सख्त पाबंदी है. वहीं कच्ची सड़कों पर वाहन आवागमन और निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर भी रोक लगाई गई है.

    दिल्ली के इन इलाकों में 400 से ज्यादा AQI
    वजीरपुर में AQI- 463
    RK पुरम में AQI- 450
    नेहरू नगर में AQI- 459
    पंजाबी बाग में AQI- 450
    IG एयरपोर्ट में  AQI- 397
    ITO में AQI- 455
    मेजर ध्यानचंद में AQI- 434
    मुंडका में AQI- 465
    द्वारका सेक्टर-8 में  AQI- 460
    बुराड़ी क्रॉसिंग में AQI- 442
    आनंद विहार में AQI- 458
    अशोक विहार में AQI- 457
    अलीपुर में AQI- 427
    बवाना में AQI-468
    मथुरा रोड़ में AQI- 449
    सोनिया विहार में AQI- 432
    विवेक विहार में AQI- 452
    नरेला में AQI- 432
    प्रतापगंज में AQI- 447

    पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
    दिल्ली सरकार ने गुरुवार को राजधानी में पटाखों के निर्माण, इस्तेमाल और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया. दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव ने पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत पटाखों यह प्रतिबंध लगाया है. आदेश में कहा गया कि दिल्ली में सभी प्रकार के पटाखों का निर्माण, बिक्री,जलाने और ऑनलाइन विज्ञापन मंचों के माध्यम से इनकी उपलब्धता पर प्रतिबंध शामिल है. 0-50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बेहद खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.