Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»द्वारका के डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
    राज्य

    द्वारका के डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

    News DeskBy News DeskDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    द्वारका के डीपीएस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली में लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला जारी है. इसी फेहरिस्त में गुरूवार की रात द्वारका DPS स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि धमकी भरा मेल रात के समय में आया था. मामले की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और दिल्ली दमकल विभाग की टीम स्कूल पहुंच गई है. पुलिस टीम स्कूल में सर्च ऑपरेशन चला रही है. सभी बच्चों की छुट्टी कर दी गई है.

    बम धमकी के बाद ऑनलाइन क्लासेस शुरू
    स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के पेरेंट्स को इन्फॉर्म किया है कि सभी बच्चों की क्लास ऑनलाइन होगी. पुलिस को अभी तक स्कूल से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस और दमकल विभाग के साथ फायर बिग्रेड, एंबुलेंस, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं. सभी टीमें स्कूल का चप्पा-चप्पा खंगाल रही हैं. पुलिस एक टीम मेल भेजने वाले आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है. पिछले कुछ महीने से लगातार स्कूल, एयरपोर्ट और मंदिरों समेत कई सार्वजनिक जगहों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली रही हैं. पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक उनके हाथ खाली है.

    44 स्कूलों को 9 दिसंबर को बम धमकी वाले ईमेल
    9 दिसंबर को दिल्ली के 44 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सभी स्कूलों में सर्च अभियान चलाया था. हालांकि, पुलिस को किसी भी स्कूल में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली थी. 13 दिसंबर को भी एक दिन के अंदर लगभग 30 स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद पुलिस समेत कई एजेंसियों ने इन स्कूलों की तलाशी ली थी.

     बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंताएं
    14 दिसंबर को भी आरके पुरम के DPS स्कूल सहित आठ स्कूलों को एक ईमेल भेजा गया था, जिसमें बम जैकेट के जरिए विस्फोट करने की धमकी दी गई थी. दिल्ली में पिछले कुछ महीनों से लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं, जो कि बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है. बम की धमकियों के आने के बाद से ही बच्चों के परिवार के लोग भी काफी डरे सहमे हुए हैं. फिलहाल द्वारका के DPS स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद क्लास ऑनलाइन मोड शुरू कर दी गई है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    देहरादून में भीषण गर्मी का असर, 27 अप्रैल को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

    April 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद….

    April 26, 2026

    देहरादून में भीषण गर्मी के चलते कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

    April 26, 2026

    फॉरेस्ट रिजर्व में शादी को लेकर विवादों में कैबिनेट मंत्री, सामने आकर दी सफाई, वन निदेशक पर फोड़ा ठीकरा

    April 26, 2026

    Uttarakhand: चिपको आंदोलन नेत्री बचनी देवी का 100 वर्ष की उम्र में निधन, अदवाणी के जंगलों को बचाया था

    April 26, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड, कहा- इससे मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

    April 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में भीषण गर्मी का असर, 27 अप्रैल को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

    April 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद….

    April 26, 2026

    देहरादून में भीषण गर्मी के चलते कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

    April 26, 2026

    फॉरेस्ट रिजर्व में शादी को लेकर विवादों में कैबिनेट मंत्री, सामने आकर दी सफाई, वन निदेशक पर फोड़ा ठीकरा

    April 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.