Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»साल 2024 में हुए ये बड़े विमान हादसे, कई मशहूर हस्तियों की गई जान
    विदेश

    साल 2024 में हुए ये बड़े विमान हादसे, कई मशहूर हस्तियों की गई जान

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    साल 2024 में हुए ये बड़े विमान हादसे, कई मशहूर हस्तियों की गई जान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    साल 2024 की शुरुआत सोमवार के साथ हुई थी जबकि यह मंगलवार के दिन खत्म होने जा रहा है। साल 2024 के आखिरी कुछ दिन बचे हैं ऐसे में यह वक्त है इस साल की घटनाओं पर नजर डालने का है। यह साल तमाम हादसों का गवाह रहा है। साल 2024 में ऐसी कई बड़ी घटनाएं हुईं जिनका असर पूरी दुनिया में नजर आया। यह साल तमाम बड़े विमान हादसों के लिए भी याद रखा जाएगा। तो चलिए 2024 में हुए बड़े विमान हादसों पर एक नजर डालते हैं। 

    नेपाल में भीषण विमान हादसा

    24 जुलाई 2024 को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सौर्य एयरलाइंस का विमान पोखरा के लिए उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी। प्लेन ने सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी और इसके कुछ ही देर के बाद ही यह क्रैश हो गया। हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सौर्य एयरलाइंस के ही स्टाफ थे, जबकि बाकी दो क्रू मेंबर्स थे। 21 साल पुराने इस प्लेन को मरम्मत कर टेस्टिंग के लिए ले जाया जा रहा था।

    ईरानी राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर क्रैश

    19 मई 2024 को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत 9 लोगों की मौत हो गई थी। ईरानी राष्ट्रपति के काफिले में 3 हेलीकॉप्टर थे और इनमें से 2 हेलीकॉप्टर सुरक्षित अपने गंतव्य पर उतरे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट ने हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते हादसा हुआ था। हेलिकॉप्टर घने कोहरे में पहाड़ी इलाके को पार करने के दौरान हादसे का शिकार हुआ था। हादसा अजरबैजान के सीमावर्ती शहर जोल्फा के करीब हुआ था जो ईरान की राजधानी तेहरान से 600 किलोमीटर दूर है। 

    रूस में विमान हादसा

    साल 2024 के शुरुआती महीने यानी जनवरी में ही रूस का एक प्लेन क्रैश हुआ था। इस हादसे में 74 लोग मारे गए थे। बेलगोरोद इलाके में हुए इस विमान हादसे के दौरान प्लेन में 65 यूक्रेनी कैदी और 9 रूसी क्रू मेंबर थे। हालांकि, इस घटना के बाद रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि यूक्रेन की तरफ से दागी गई मिसाइल एयरक्राफ्ट से टकराई थी, वहीं यूक्रेन ने इसे रूस की साजिश बताया था।

    मलावी में विमान हादसा

    इसी साल जून के महीने में मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस क्लॉस चिलिमा और 9 अन्य लोगों की एक विमान हादसे में मौत हो गई थी। इस विमान हादसे की पुष्टि खुद मलावी के राष्ट्रपति लाजरस चकवेरा ने दी थी। करीब एक दिन से ज्यादा तक चले तलाशी के बाद उप राष्ट्रपति सौलोस चिलिमा को ले जा रहे सैन्य विमान का मलबा देश के उत्तरी भाग में एक पहाड़ी इलाके में मिला था। सौलोस चिलिमा का विमान लापता होने से पहले यह दक्षिणी अफ्रीकी देश की राजधानी लिलोंगवे से 370 किलोमीटर (230 मील) उत्तर में मौजूद म्झूजू शहर के लिए 45 मिनट की उड़ान भर रहा था। विमान को खराब मौसम और खराब दृश्यता के कारण वापस लौटने को कहा गया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ और हादसा हो गया।  

    हॉलीवुड अभिनेता की मौत

    6 जनवरी 2024 को कैरेबियाई द्वीप के पास एक विमान दुर्घटना में हॉलीवुड अभिनेता क्रिश्चियन ओलिवर, उनकी दो बेटियों और पायलट की मौत हो गई थी। विमान ग्रेनाडाइन्स के एक छोटे से द्वीप पेटिट नेविस में हादसे का शिकार हुआ था। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान में दिक्कत आ गई और वह समंदर में जा गिरा था।

    चिली के पूर्व राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर क्रैश

    चिली के पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की इसी साल हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनका निजी हेलीकॉप्टर देश के दक्षिणी हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। हेलीकॉप्टर में 4 लोग सवार थे 3 लोग बच गए, जबकि पूर्व राष्ट्रपति की मौत हो गई थी। 

    अफगानिस्तान में प्लेन क्रैश

    इसके अलावा इसी साल 21 जनवरी को अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में एक विमान हादसे का शिकार हो गया था। इस बिजनेस जेट में सात रूसी सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह हादसा विमान के इंजन में आई खराबी के कारण हुआ था। विमान मोरक्को की एक कंपनी का था। विमान में चालक दल के चार सदस्य और दो यात्री सवार थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल…..

    June 19, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट….

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात….

    June 19, 2026

    Uttarakhand: रेस्क्यू किए बच्चों को रखने के लिए चिह्नित होंगे आवास, बाल तस्करी, यौन शोषण पर आयोग ने जताई चिंता

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.