Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सत्र का चौथा दिन, सिंघार बोले- कांग्रेस विधायक वेतन नहीं लेंगे, इन पैसों से काम करा दो
    मध्यप्रदेश

    सत्र का चौथा दिन, सिंघार बोले- कांग्रेस विधायक वेतन नहीं लेंगे, इन पैसों से काम करा दो

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सत्र का चौथा दिन, सिंघार बोले- कांग्रेस विधायक वेतन नहीं लेंगे, इन पैसों से काम करा दो
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है। सदन में खाद संकट पर चर्चा होगी। इसके अलावा, सदन में आज चार विषयों पर ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे। विधायक कैलाश कुशवाह आदिवासी क्षेत्रों में बढ़ते कुपोषण पर और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह बिजली समस्याओं पर सदन का ध्यान आकर्षित करेंगे।

    जल जीवन मिशन पर भाजपा का पलटवार

    जल जीवन मिशन को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्वजों ने कोई काम नहीं किया। कांग्रेस के समय सूखा पड़ा हुआ था, मोहन सरकार घर-घर पानी दे रही है। जो बहनें पांच-पांच किलोमीटर पानी लेने जाती थीं, उनको घर में ही पानी मिल रहा है। अंबेडकर पर गर्माई सियासत को लेकर पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि इनके पास कोई काम तो है नहीं इसलिए इसी प्रकार के आंदोलन को स्वरूप दे रहे हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस को परम श्रद्धेय अंबेडकर जी का नाम लेने का भी अधिकार नहीं है। उनको चुनाव हराने वाली कांग्रेस ही है। भारतीय जनता पार्टी ने उनके पंच तीर्थों को स्थापित किया है।

    सिंघार बोले- हमारा वेतन ले लो, पर काम करा दो

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। इसलिए सभी कांग्रेस विधायकों ने तय किया है कि वे अपनी तनख्वाह नहीं लेंगे। इससे संबंधित पत्र आज विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष सदन के पटल पर रख रहे हैं। अध्यक्ष के माध्यम से अनुरोध है कि कांग्रेस विधायकों की तनख्वाह से उनके क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएं।
     
    अपनी ही सरकार को घेर रहे भाजपा विधायक

    विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद, प्रश्नोत्तर काल में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने नगरीय विकास विभाग के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछा। उन्होंने कहा, "नगर पालिका नर्मदापुरम में एक जांच के दौरान यह सामने आया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धारित 2.5 लाख रुपये की जगह, लगभग 30 हितग्राहियों को 3 लाख से लेकर 8 लाख रुपये तक की राशि दी गई है। क्या यह राशि जारी करना नियमों के अनुरूप था? यदि नहीं, तो इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है?" विजयवर्गीय ने जवाब दिया, "अपर संचालक नगरीय प्रशासन और विकास विभाग की अध्यक्षता में गठित एक कमेटी ने इस मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में 45 हितग्राहियों को निर्धारित राशि से अधिक भुगतान किया गया था। इस मामले में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, और 2 महीने के भीतर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"सतीश मालवीय ने उज्जैन के मास्टर प्लान का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ वाले क्षेत्र में मास्टर प्लान में बदलाव की बात सामने आई है, इसमें सुधार किया जाए। इस पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि चर्चा कर तथ्यों के आधार पर जांच कराई जाएगी।

    कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित

    विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई। सदन में पहले उस्ताद जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, सत्यभानु चौहान और पूर्व केंद्रीय मंत्री ईवीकेएस इलोंगोवन को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इसके बाद कांग्रेस ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक नलों की टोटियां लेकर विधानसभा पहुंचे थे। काफी हंगामे के चलते कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

    जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

    जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सचिन यादव, नितेन्द्र सिंह समेत दर्ज़नो विधायक मौजूद रहे। नारेबाजी की गई। इस दौरान भ्रष्टाचार की नई कहानी, नलों में नहीं है पानी.. के नारे लगाए गए। कांग्रेस का आरोप है कि जल जीवन मे 40 फीसदी भ्रष्टाचार हुआ है। सचिन यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है, जो निर्धारित मापदंड तय हुए तो वो पूरे नहीं किए गए हैं। जहां पानी की व्यवस्था हो गई है वहां अशुद्ध पानी पहुंच रहा है। सरकार सोती रही इसीलिए इतनी बड़ी योजना फैल हो गई है। भाजपा की योजनाएं एवं दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं वो जनता तक नहीं पहुंच रही हैं। जल जीवन मिशन में अधिकारियों, भाजपा नेताओं – कार्यकर्ताओं ने 40 फीसदी तक भ्रष्टाचार किया है।

    इन बातों पर लगेगा ध्यान आकर्षण

     विधानसभा सत्र के चौथे दिन चार ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे। संदीप जायसवाल कटनी नगर निगम अंतर्गत घंटाघर से जगन्नाथ चौक सड़क मार्ग जर्जर होने की ओर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। नरेंद्रसिंह कुशवाह भिंड जिले में विद्युत संकट की ओर ऊर्जा मंत्री का ध्यान आकर्षिक करेंगे। अभय मिश्रा रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत एक व्यक्ति  की हत्या किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। कैलाश कुशवाह प्रदेश के कई आदिवासी जिलों में बच्चों में कुपोषण होने से उत्पन्न स्थिति की ओर महिला एवं बाल विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। 

    डेढ़ घंटे होगी खाद पर चर्चा

    गुरुवार को विधानसभा में खाद संकट पर चर्चा होगी। प्रदेश में किसानों को रबी फसल के लिए खाद नहीं मिलने से उत्पन्न स्थिति के संबंध में उमंग सिंघार चर्चा उठाएंगे। बता दें कि सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किसानों को खाद नहीं मिलने का मुद्दा उठाया था। विधानसभा अध्यक्ष ने तब इस पर अलग से चर्चा कराने का आश्वासन दिया था। गुरुवार की कार्यसूची में इसे शामिल किया गया है, और लोक महत्व के इस विषय पर चर्चा कार्यसूची के अंत में निर्धारित है। अध्यक्ष ने इसके लिए डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया है। 

    सात शासकीय विधेयक पटल पर रखे जाएंगे

    विधानसभा सत्र में आज सात शासकीय विधेयक पटल पर रखे जाएंगे। इसमें मध्य प्रदेश माल और सेवा कर (तृतीय संशोधन) विधेयक, मप्र विधानसभा अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष (वेतन-भत्ता) संशोधन विधेयक, मप्र विधानसभा नेता प्रतिपक्ष (वेतन-भत्ता) संशोधन विधेयक, मध्य प्रदेश नगरपालिक निगम (संशोधन) विधेयक, मध्य प्रदेश नगरपालिका (द्वितीय संशोधन) विधेयक, मध्य प्रदेश जन विश्वास विधेयक, मप्र निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) संशोधन विधेयक विचार के लिएरखा जाएगा। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026

    विभिन्न विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री ने दी ₹ 53.72 करोड़ की स्वीकृति 

    August 29, 2026

    सुवाखोली में प्रस्तावित बिजली घर के चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.