Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»Meena Ganesh Death: नहीं रहीं मलयालम एक्ट्रेस मीना गणेश, 81 साल की उम्र में निधन
    मनोरंजन

    Meena Ganesh Death: नहीं रहीं मलयालम एक्ट्रेस मीना गणेश, 81 साल की उम्र में निधन

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Meena Ganesh Death: नहीं रहीं मलयालम एक्ट्रेस मीना गणेश, 81 साल की उम्र में निधन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     मलयालम अभिनेत्री मीना गणेश का 81 साल की उम्र में  निधन हो गया है. कथित तौर पर दिग्गज अभिनेत्री का गुरुवार, 19 दिसंबर को केरल के पलक्कड़ इलाके में निधन हुआ.उनका निधन एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ है. यहां वह सेरेब्रल स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद पांच दिनों से इलाज करा रही थीं. 

    दशकों के करियर में, मीना ने कई टेलीविजन धारावाहिकों और थिएट्रिकल परफॉर्मेंस के साथ-साथ 400 से ज्यादा मलयालम फिल्मों में काम किया था. बताया जा रहा है कि मीना गणेश का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को शोरानूर में होगा.

    मीना गणेश को एक्टर पकरू ने दी श्रद्धांजलि
    मीना गणेश के निधन की खबर आने के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम सेलेब्स और फैंस दिग्गज अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक्टर पकरू ने भी अपने फेसबुक हैंडल पर  दिगग्ज अभिनेत्री के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया है. उन्होंने मीना गणेश की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मीना चेची को श्रद्धांजलि।"

    मीना गणेश कौन थी?
    मीना गणेश दिग्गज मलयालम अभिनेत्री थीं. उन्होंने फिल्मों और थिएटर दोनों में अपने वर्सेटाइल परफॉर्मेंस से लोगों की दिल जीता था. मीना गणेश का जन्म 1942 में पलक्कड़ में हुआ था। उन्होंने 19 साल की उम्र में एक थिएटर कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था. मीना ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1976 में मणिमुझकम में एक छोटी सी भूमिका के साथ की थी. हालांकि, उन्हें 1991 की फिल्म मुखचित्राम में पथुम्मा की भूमिका के लिए खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी.  उनकी कुछ शानदार फिल्मों में 'वसंतियुम लक्ष्मीयुम पिन्ने नजनुम', 'नंदनम' और 'करुमदिक्कुट्टन' शामिल हैं. 

    मीना गणेश ने पृथ्वीराज सुकुमारन, दिलीप, मोहनलाल, ममूटी और कलाभवन मणि जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया हैय 

    थिएटर में भी खूब कमाया नाम
    फिल्मों के अलावा, मीना गणेश ने मलयालम थिएटर में भी खूब पहचान बनाई थी. उन्होंने एसएल पुरम सूर्या सोमा, कायमकुलम केरल थिएटर और त्रिशूर चिन्मया जैसे प्रसिद्ध थिएटर समूहों के साथ परफॉर्म किया और अपने मंच प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते थे. 

    मीना गणेश का परिवार
    मीना गणेश की शादी को-एक्टर ए.एन. गणेश से हुई थी. मीना गणेश के दो बच्चे हैं, एक बेटा जिसका नाम मनोज गणेश है और एक बेटी जिसका नाम संगीता है. 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.