Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»शाहीन अफरीदी का बड़ा फैसला: पाकिस्तान टेस्ट टीम से हो सकते हैं बाहर!
    खेल

    शाहीन अफरीदी का बड़ा फैसला: पाकिस्तान टेस्ट टीम से हो सकते हैं बाहर!

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शाहीन अफरीदी का बड़ा फैसला: पाकिस्तान टेस्ट टीम से हो सकते हैं बाहर!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने को नजरअंदाज कर सकते हैं. जी नहीं, ये हमारा कहना नहीं है बल्कि खबर ही कुछ ऐसी आ रही है. , शाहीन पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के बजाए बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते दिख सकते हैं. बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का जिस वक्त आयोजन होना है, उसी समय पर पाकिस्तान को 4 टेस्ट मैच भी खेलने हैं, जिससे शाहीन अफरीदी दूरी बनाए रख सकते हैं.

    BPL की इस टीम से शाहीन का करार- रिपोर्ट
    अब सवाल है कि ऐसे कयास लगे कैसे? दरअसल, ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि BPL की टीम फॉरच्यून बारीशल के साथ शाहीन अफरीदी ने करार कर लिया है, जो कि इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि वो BPL के अगले सीजन में खेलते दिख सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेशी मीडिया ने भी शाहीन अफरीदी और फॉरच्यून बारीशल के बीच हुए करार पर मुहर लगाई है. हालांकि, BPL में उनका खेलना और ना खेलना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मिलने वाले NOC पर डिपेंड करेगा. फिलहाल, PCB की तरफ से शाहीन को 15 जनवरी 2025 तक की NOC मिली है. इसका मतलब है कि शाहीन फॉरच्यून बारीशल के पहले 5 मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे, जो कि 30 दिसंबर 2024 से 7 फरवरी 2025 के बीच होने है.

    फॉरच्यून बारीशल, जो कि BPL की डिफेंडिंग चैंपियन है, उसके पास पहले से ही काइल मायर्स, डेविड मलान, मोहम्मद नबी, मुस्फिकुर रहीम और तमीम इकबाल जैसे खिलाड़ी हैं. ऐसे में शाहीन अफरीदी का जुड़ना इस टीम की ताकत में और इजाफा करता दिखता है.

    क्या टेस्ट क्रिकेट को नजरअंदाज करेंगे शाहीन?

    शाहीन का BPL में खेलने का फैसला करना उनके पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने के कमिंटमेंट को लेकर चिंता बढ़ाता दिख रहा है. क्योंकि, जिस वक्त पर BPL के 11वें सीजन का आयोजन है, उसी दौरान पाकिस्तान को 2 टेस्ट साउथ अफ्रीका से और 2 अपने घर में वेस्टइंडीज से खेलना है. हालांकि, शाहीन का नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने 5 तेज गेंदबाजों में नहीं है, जो कि थोड़ा हैरान करने वाला है. और, इसी वजह से PCB की ओर से उन्हें 15 जनवरी तक की NOC फिलहाल मिली हुई है. लेकिन, कहा ये भी जा रहा है इसकी समयसीमा को कभी भी बढ़ाया जा सकता है.

    क्या बढ़ेगी BPL में खेलने की NOC?

    साउथ अफ्रीका दौरे के बाद पाकिस्तान के घर में वेस्टइंडीज के साथ 2 टेस्ट खेलने हैं. इस सीरीज का आयोजन 16 से 28 जनवरी तक होना है. चूंकि पाकिस्तान WTC फाइनल खेलने के मौजूदा समीकरण से बाहर है, तो हो सकता है कि पाकिस्तान और शाहीन दोनों टेस्ट में एक-दूसरे को नजरअंदाज करते दिखें. ऐसा हुआ तो देखकर हैरानी भी नहीं होगी. मतलब शाहीन को 15 जनवरी के बाद भी BPL में खेलते रहने की इजाजत मिल सकती है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.