Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»रोहित शर्मा का गुस्सा फूटा: शमी पर अपडेट मांगते हुए मेलबर्न टेस्ट से पहले कही बड़ी बात
    खेल

    रोहित शर्मा का गुस्सा फूटा: शमी पर अपडेट मांगते हुए मेलबर्न टेस्ट से पहले कही बड़ी बात

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रोहित शर्मा का गुस्सा फूटा: शमी पर अपडेट मांगते हुए मेलबर्न टेस्ट से पहले कही बड़ी बात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा में खेला तीसरा टेस्ट भी खत्म हो चुका है. 5 टेस्ट मैचों में से तीन खत्म होने के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. मतलब अब बाकी बचे दोनों मुकाबले टीम इंडिया को जीतने होंगे. सिर्फ इसलिए नहीं की सीरीज जीतनी है. बल्कि WTC फाइनल के टिकट के लिए भी. भारत को अगले साल WTC का फाइनल खेलना है तो उसके लिए सबसे आसान तरीका ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट में जीत से होकर गुजरता है. यही वजह है कि गाबा टेस्ट के खत्म होने के बाद और मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट से पहले रोहित शर्मा, अपनी तरकस के एक बड़े तीर यानी मोहम्मद शमी पर अपडेट मांगते दिखे हैं.

    रोहित ने शमी पर मांगी अपडेट

    टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट से पहले शमी को लेकर NCA से अपडेट मांगा है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अब सही समय आ गया है. यही सही वक्त है ये जानने का की शमी पर ताजा अपडेट क्या है? भारतीय कप्तान ने कहा कि वो चाहते हैं कि NCA से कोई आगे आकर इस मामले में सटीक जानकारी दे.

    रोहित ने शमी को लेकर बात ब्रिसबेन में किए प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. उन्होंने अपडेट मांगते हुए ये भी बताया कि वो जानते हैं कि शमी फिलहाल घरेलू क्रिेकेट में खेल रहे हैं. लेकिन साथ ही साथ उनके घुटने से जुड़ी कुछ समस्या भी है. रोहित ने कहा कि आप नहीं चाहते कि कोई खिलाड़ी भारत से ऑस्ट्रेलिया आए और फिर वो इंजरी के चलते मैच के बीच से बाहर हो जाए. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप सब भी जानते हैं कि उस तरह की सिचुएशन में क्या होता है?

    NCA देगी क्लीन चिट, तभी खेलेंगे शमी

    रोहित ने आगे कहा कि भारतीय टीम ये जरूर चाहती है कि शमी जल्दी वापसी करें लेकिन वो उन्हें लेकर कोई रिस्क लेने के मूड में भी नहीं है. ऐसे में सबकुछ NCA के फैसले पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा कि 100 फीसद नहीं हमें पूरे 200 फीसद स्योर होना पड़ेगा तभी हम शमी को खिलाने का चांस ले सकते हैं. अगर NCA को लगता है कि वो रिकवर कर चुके हैं और खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं तो मुझे उनके जुड़ने से खुशी होगी.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.