Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»स्मृति मंधाना का अगला कदम: 48 घंटे बाद भारत का फाइनल मुकाबला
    खेल

    स्मृति मंधाना का अगला कदम: 48 घंटे बाद भारत का फाइनल मुकाबला

    News DeskBy News DeskDecember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्मृति मंधाना का अगला कदम: 48 घंटे बाद भारत का फाइनल मुकाबला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खिलाड़ी वही जो कहे नहीं, करके दिखाए. और, स्मृति मंधाना के लिए ऐसा करने का मौका और समय आ चुका है. अब आप सोच रहे होंगे कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज ने ऐसा भी क्या कहा था? उनकी कही बातों के तार दरअसल वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 से जुड़े हैं. भारतीय टीम को दूसरे T20 में स्मृति मंधाना की 62 रन की विस्फोटक पारी के बावजूद हार का सामना करना पड़ा था. उस हार का कड़वा घूंट पीते हुए मैच में कप्तानी कर रहीं स्मृति ने कहा था कि उनकी टीम अगले मैच में कमबैक करेगी.

    1-1 से बराबर सीरीज में बाजी मारने का समय

    स्मृति मंधाना के उस बयान के 48 घंटे बाद अब वो समय आ चुका है. भारत और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच तीसरा T20 शुरू होने जा रहा है, जिसमें बड़ा सवाल ये है कि मंधाना ने जो कहा, क्या उसे अमलीजामा पहनाती दिखेगी टीम इंडिया? दोनों टीमों के बीच T20 सीरीज का तीसरा मैच ही आखिरी भी है. इसी मैच से सीरीज का भी फैसला होना है. भारत ने पहला T20 वेस्टइंडीज से 49 रन से जीता था. जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे T20 में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी.

    शानदार फॉर्म में स्मृति, पलट सकती हैं बाजी

    भारतीय महिला टीम और खुद स्मृति मंधाना के नजरिए से अच्छी बात ये है कि वो इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं. सिर्फ इसी T20 सीरीज की बात करें तो मंधाना 2 मैचों में 2 अर्धशतक ठोक चुकी है. दूसरे T20 में 41 गेंदों पर 62 रन ठोकने से पहले उन्होंने पहले T20 मुकाबले में 33 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली थी. मंधाना ने अगर अपने उसी फॉर्म को तीसरे T20 में भी बरकरार रखा तो फिर उन्हें एक और अर्धशतक जमाते हुए देख हैरानी नहीं होगी.

    स्मृति मंधाना… कोई नहीं है टक्कर में?

    भारत-वेस्टइंडीज T20 सीरीज में स्म़ति मंधाना फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. उन्होंने सीरीज के पहले 2 मैचों में 58 की दमदार औसत से 116 रन बनाए हैं. वो सीरीज में अब तक इकलौती बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 100 प्लस स्कोर रन किए हैं.

    स्मृति ने दूसरे T20 में मिली हार के बाद कहा था कि हम मजबूती के साथ वापसी करने की कोशिश करेंगे. हम कड़ी मेहनत और प्रैक्टिस करेंगे, ताकि ऐसा कर पाए. उम्मीद है टीम इंडिया वैसा ही करती दिखे, जैसा स्मृति मंधाना ने सोचा था, तभी बाजी नाम होगी.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    International Yoga Day: पहाड़ से मैदान तक योगमय हुई देवभूमि, आम से खास तक हर किसी ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    International Yoga Day 2026 : योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवनशैली है- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..

    June 21, 2026

    International Yoga Day 2026 : योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवनशैली है- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..

    June 21, 2026

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा के दन्या में सीएम धामी का जनसभा संबोधन, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास की गति तेज; कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और नई योजनाओं की घोषणाएं….

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.