Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»देश का एकमात्र गौशाला विवाह स्थल, वैदिक रीति से होगी शादी, बैलगाड़ी में होगी विदाई
    मध्यप्रदेश

    देश का एकमात्र गौशाला विवाह स्थल, वैदिक रीति से होगी शादी, बैलगाड़ी में होगी विदाई

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देश का एकमात्र गौशाला विवाह स्थल, वैदिक रीति से होगी शादी, बैलगाड़ी में होगी विदाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्वालियर: समय के साथ शादी समारोहों को अलग अंदाज में करने का चलन बढ़ गया है। लोग दूसरे राज्यों और देश-दुनिया में डेस्टिनेशन वेडिंग ढूंढते हैं और खूब पैसा खर्च करते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा वेडिंग डेस्टिनेशन इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, अब मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला में भी शादियां होंगी। 22 जनवरी को पहली शादी के साथ ही यह देश की पहली ऐसी गौशाला होगी जहां डेस्टिनेशन वेडिंग हो रही है। अपने आप में अनूठी यह पहल न सिर्फ लोगों को संस्कृति और प्रकृति से जोड़ेगी, बल्कि पशुओं के प्रति प्रेम की भावना भी बढ़ाएगी।

    प्रकृति और संस्कृति से होंगी शादियां

    प्रकृति और संस्कृति दोनों के बीच जुड़ाव को दर्शाने वाली आदर्श गौशाला का परिसर आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। गौशाला में जिस स्थान पर शादी समारोह होगा, उसे भी सांस्कृतिक और पारंपरिक भारतीय लुक दिया जा रहा है। बैठने के लिए घास की सीट और विदाई के लिए बैलगाड़ी होगी। लोगों को भारतीय परंपरा के अनुसार शादी में सात्विक भोजन मिलेगा। हालाँकि, शादी के आयोजकों को भोजन का खर्च वहन करना होगा।

    इको-फ्रेंडली होंगी शादियां, जमीन पर बैठकर परोसी जाएगी दावतें

    जब डेस्टिनेशन वेडिंग की बात आती है तो आयोजन स्थल भी ऐसा दिखना चाहिए कि लोग उसे देखते ही रह जाएं। तो आपको बता दें कि गौशाला को भी आकर्षक बनाने की तैयारी है। गौशाला प्रबंधन ने बताया कि अब यहां होने वाली शादियों में भारतीय परंपरा के अनुसार जमीन और स्टूल पर बैठकर खाना परोसा जाएगा। पूरा खाना सात्विक होगा जो गौशाला में ही उगाई गई जैविक सब्जियों से बनेगा। शादी के लिए मंडप तैयार किया जा रहा है। इतना ही नहीं यहां सूखी घास के प्राकृतिक सोफे तैयार किए जा रहे हैं, इसके साथ ही प्राकृतिक संसाधनों से झोपड़ीनुमा छतरियां तैयार की जा रही हैं। इसी परिसर में झोपड़ी भी बनाई जाएंगी, जिसमें मेहमानों के रुकने की व्यवस्था होगी। 

    जितने मेहमान, गायों के लिए उतने भंडारे

    आदर्श गौशाला में होने वाली शादियों में न तो कोई बिल देना होगा और न ही गार्डन बुक करना होगा, बस एक छोटी सी शर्त है जो पूरी करनी होगी। शर्त यह है कि शादी का आयोजन करने वाले परिवारों को भंडारा आयोजित करना अनिवार्य होगा और यह भंडारा इंसानों के लिए नहीं बल्कि यहां रहने वाली गायों के लिए होगा। आदर्श गौशाला का संचालन कर रही संत समिति कृष्णायन गौ सेवा समिति के संत ऋषभदेव आनंद महाराज कहते हैं, "अब आदर्श गौशाला के भागवत मैदान में शादियां कराई जाएंगी, जिसके लिए लोगों को गायों के लिए भंडारा आयोजित करना होगा, जिसमें गायों के लिए चारा, हरी घास, दलिया, गुड़ आदि खाद्य सामग्री उपलब्ध करानी होगी और यह विवाह समारोह आयोजित करने वाले परिवारों की आस्था और क्षमता पर निर्भर करता है। लेकिन यह भंडारा उतनी ही गायों के लिए होगा जितने लोगों को वे अपने विवाह समारोह में भोजन कराने जा रहे हैं।"

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज

    October 2, 2026

    रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास

    October 2, 2026

    शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता

    October 2, 2026

    डीएवी छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    October 2, 2026

    प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 2, 2026

    सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….

    October 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज

    October 2, 2026

    रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास

    October 2, 2026

    शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता

    October 2, 2026

    डीएवी छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    October 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.