Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»स्मृति मंधाना ने ध्वस्त किया T20I का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनीं सबसे बड़ी महिला क्रिकेटर
    खेल

    स्मृति मंधाना ने ध्वस्त किया T20I का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनीं सबसे बड़ी महिला क्रिकेटर

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्मृति मंधाना ने ध्वस्त किया T20I का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनीं सबसे बड़ी महिला क्रिकेटर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Smriti Mandhana Fifty In Women T20I: स्मृति मंधाना बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रही हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। अभी तक सीरीज के 2 मुकाबले हो चुके हैं और दोनों में ही मंधाना ने अर्धशतक लगाए हैं। दूसरे टी20 मैच में भारतीय महिला टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी हो। मंधाना के अलावा मैच में बाकी की भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुईं। इसी वजह से टीम को हार का खामियाजा भुगतना पड़ा। 

    मंधाना ने खेली 62 रनों की पारी

    वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली। इस मैच में उन्होंने 41 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा। महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका ये 29वां अर्धशतक है। इसी के साथ वह महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली प्लेयर बन गई हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूजी बेट्स ने महिला T20I क्रिकेट में 28 अर्धशतक लगाए हैं। मंधाना ने अब महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने के मामले में सभी प्लेयर्स को पीछे कर दिया है। 

    महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाली प्लेयर्स: 

    • स्मृति मंधाना (भारत)- 29
    • सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) – 28
    • बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) – 23 
    • स्टेफानी टेलर (वेस्टइंडीज) – 22 
    • सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) – 21 

    महिला T20I में बना चुकीं है 3500 से ज्यादा रन

    28 साल की स्मृति मंधाना ने साल 2013 में भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी बन गईं। उन्होंने अभी तक भारत के लिए 147 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3684 रन बनाए हैं। वह महिला टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर हैं। 

    हेले मैथ्यूज ने भारत से छीना मुकाबला 

    भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज की कप्तान हेले मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद टीम इंडिया ने 20 ओवर के बाद 159 रनों का स्कोर बनाया। भारत के लिए मंधाना ने जहां अर्धशतक लगाया। वहीं ऋचा घोष ने 32 रनों की पारी खेली। इन प्लेयर्स के अलावा बाकी की प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन करने में विफल साबित हुईं। इसके बाद वेस्टइंडीज के लिए हेले मैथ्यूज ने 85 रन बनाकर एकतरफा अंदाज में टीम को मुकाबला जिताया। भारत के लिए एकमात्र विकेट साइमा ठाकोर ने हासिल किया। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.