Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बेकाम साबित हो रही है मप्र कार्य गुणवत्ता परिषद
    मध्यप्रदेश

    बेकाम साबित हो रही है मप्र कार्य गुणवत्ता परिषद

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बेकाम साबित हो रही है मप्र कार्य गुणवत्ता परिषद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। प्रदेश में सरकारी स्तर पर होने वाले कामों की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए करीब ढाई साल पहले मप्र कार्य गुणवत्ता परिषद का गठन किया गया था। लेकिन आज भी मप्र कार्य गुणवत्ता परिषद कागजी घोड़ा बनकर रह गया है। दरअसल, अभी तक संगठन को पूरा स्टाफ नहीं मिल पाया है। यह स्थिति तब है जब मप्र कार्य गुणवत्ता परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री हैं। इस स्थिति में परिषद बेकाम साबित हो रहा है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने ढाई साल पहले मुख्य तकनीकी परीक्षक (सीटीई) को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सीटीई को समाप्त करते हुए उसके स्थान पर मप्र कार्य गुणवत्ता परिषद् का गठन 13 मई 2022 को किया था। गठन के बाद से ही परिषद दम दोड़ता हुआ नजर आ रहा है। गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निर्माण कार्य कराने का दंभ ठोकने वाले अफसरों की पोल खुलती नजर आ रही है। क्योंकि जब निर्माण कार्यों की जांच एजेंसी ही ठप्प पड़ी हो तो निर्माण कार्यों की मानीटरिंग कैसे होगी। दिलचस्प पहलू यह है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने ढाई वर्ष पूर्व मुख्य तकनीकी परीक्षक को समाप्त करते हुए निर्माण कार्यों की मानीटरिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से परिषद् का गठन किया था।

    अभी तक नहीं मिला पूरा स्टाफ

    मप्र कार्य गुणवत्ता परिषद का गठन हुए ढाई वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने के लिए स्टॉफ ही नहीं है। परिषद का कार्य चुनिंदा स्टॉफ से करवाया जा रहा है। मप्र कार्य गुणवत्ता परिषद के गठन पश्चात महज दो आईएएस अफसरों को अभी तक महानिदेशक बनाया गया है। इनमें एसीएस के पद से रिटायर हुए अशोक शाह के बाद मनीष सिंह को महानिदेशक बनाया गया, लेकिन नियुक्ति के तीन माह के भीतर ही मनीष सिंह चलते बने। वैसे गुणवत्ता परिषद को समाप्त करने का काम आईएएस अशोक शाह ने ही किया है। यहां एक ईएनसी, तीन चीफ इंजीनियर, छह अधीक्षण यंत्री, 12 कार्यपालन यंत्री और इतने ही सहायक यंत्री पदस्थ रहते थे। साथ ही 24 उपयंत्री भी कार्यरत रहे हैं। अब महज एक प्रभारी चीफ इंजीनियर कार्यरत हैं। प्रदेश में हजारों-लाखों करोड़ों के निर्माण कार्य निर्माण से जुडें विभागों द्वारा करवाए जा रहे है। इनमें मेडीकल कॉलेज, स्कूल हॉस्पिटल, हाइकोर्ट बिल्डिंग, सामुदायिक भवन के अलावा सडक़ों के निर्माण भी सरकार द्वारा करवाए जा रहे है। चूंकि निर्माण कार्यों की जांच करने वाली एजेंसी मुख्य तकनीकी परीक्षक सतर्कता दो वर्ष पूर्व पूर्व सरकार ने सम समाप्त कर दी है। इसलिए गठित गुणवत्ता परिषद में अमले की कमी की वजह से इन निर्माण कार्यों की जांच भी नहीं हो पा रही है।

    परिषद को जांच देने में रुचि

    प्रदेश में सरकारी स्तर पर होने वाले तमाम कामों को लेकर हर रोज विभागों के पास से लेकर सरकार तक ढेरों शिकवा शिकायतें पहुंच रही हैं, लेकिन इसके बाद भी विभागों द्वारा कामों की जांच मप्र कार्यगुणवत्ता परिषद को नही दी जा रही है। इसकी वजह से अब तो गुणवत्ता परिषद को लेकर ही सवाल खड़े होने लगे हैं। इसकी वजह है बीते एक साल से गुणवत्ता परिषद बेकाम बनी हुई है। यह बात अलग है कि इसकी वजह से परिषद में पदस्थ अफसर और कर्मचारियों की मौज बनी हुई हैं। उन्हें बगैर किसी काम के वेतन मिल रहा है। प्रदेश में यह हाल तब बने हुए जबकि सरकार का खजाना खाली है और प्रदेश में तमाम निर्माण विभागों के 50 हजार काम चल रहे हैं। जिन विभागों के काम चल रहे हैं उनमें लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग शामिल हैं। इन विभागों द्वारा सडक़ों के निर्माण से लेकर सरकारी भवनों पानी की टंकी और सिचाई परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। दरअसल सरकार ने इन कार्यों की क्वालिटी जांचने के लिए कार्य गुणवत्ता परिषद का गठन किया था।

    नहीं है कार्रवाई का अधिकार

    अहम बात यह है कि गठित की गई परिषद के बाद दोषियों पर कार्रवाई करने का कोई अधिकार नहीं है। परिषद इस अधिकार के लिए शासन को पत्र भी लिख चुकी है, लेकिन इस पत्र का क्या हुआ कोई नहीं जानता है। इसकी वजह है सामान्य प्रशासन का वह रुख , जिसमें कार्रवाई का अधिकार विभाग के पास ही रखना चाहती है। परिषद ने निर्माण सहित अन्य विभागों से जानकारी मांगी थी, लेकिन एक भी विभाग ने तो परिषद को कोई जवाब दिया और ना ही उन्होंने कोई जानकारी भेजी। उधर इस मामले में परिषद का कहना है कि दस विभागों के निर्माण कार्यों की जांच की है, कंप्लायंस रिपोर्ट आना बाकी है। इस रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।  उधर सामाजिक कार्यकर्ता पवन घुवारा का कहना है कि मेरी शिकायत पर बुंदेलखंड पैकेज की जांच सीटीई के जरिए रेंडम की गई। विस्तार से जांच के लिए मामले को ईओडब्ल्यू को दिया गया, लेकिन ईओडब्ल्यू ने कोई जानकारी ही नहीं दी है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    चारधाम यात्रा की एसओपी और सख्त होगी: सीएम धामी ने कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का विकास पर बड़ा दांव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं के लिए 191 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कहां खर्च की जाएगी राशि….

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का विकास पर बड़ा दांव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं के लिए 191 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कहां खर्च की जाएगी राशि….

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड उत्साह, 27 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, जानिए सबसे ज्यादा कहां पहुंचे लोग….

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड उत्साह, 27 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, जानिए सबसे ज्यादा कहां पहुंचे लोग….

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने पर जोर, CM धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश….

    June 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चारधाम यात्रा की एसओपी और सख्त होगी: सीएम धामी ने कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का विकास पर बड़ा दांव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं के लिए 191 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कहां खर्च की जाएगी राशि….

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का विकास पर बड़ा दांव, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं के लिए 191 करोड़ रुपये मंजूर, जानिए कहां खर्च की जाएगी राशि….

    June 2, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड उत्साह, 27 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, जानिए सबसे ज्यादा कहां पहुंचे लोग….

    June 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.