Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»तेजस्वी यादव का BJP पर पलटवार, ललन सिंह को दिया करारा जवाब
    राज्य

    तेजस्वी यादव का BJP पर पलटवार, ललन सिंह को दिया करारा जवाब

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तेजस्वी यादव का BJP पर पलटवार, ललन सिंह को दिया करारा जवाब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार का नाम सबसे गरीब राज्य में दर्ज है। बेरोजगारी और गरीबी के साथ पलायन सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। इसे दूर करने में नीतीश सरकार असफल रही है। उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्थानीय अतिथि गृह में कही। वे कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के चौथे चरण में मधेपुरा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि थके सीएम और रिटायर्ड पदाधिकारी से बिहार का विकास नहीं हो सकता। बदलाव जरूरी है।

    BJP की मंशा पर किया हमला
    माय बहिन सम्मान योजना को लेकर जदयू सांसद ललन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री बताएं कि 15 दिन के बिहार यात्रा में जो दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च किया जा रहा है। वह कहां से आ रहा है। जनता को इसका हिसाब देना चाहिए। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के लोग आरएसएस का कानून देश में लागू करना चाहते हैं। चुनाव आयोग समय पर चुनाव नहीं करा सकता है। एक साथ कई राज्यों में चुनाव नहीं हो सकता। एक राज्य में भी एक चरण में चुनाव नहीं संपन्न हो सकता तो पूरे देश में एक साथ चुनाव कैसे संपन्न होगा।

    11 सालों में विज्ञापन पर कितना खर्च किया?
    अगर खर्च बचाने की बात है तो सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पिछले 11 सालों में अब तक विज्ञापन पर कितना खर्च किया गया है, इसका हिसाब उन्हें देना चाहिए। वे आज कह रहे हैं वन नेशन वन इलेक्शन। फिर कल कहेंगे वन नेशन, वन पार्टी। उसके बाद वन नेशन वन लीडर की बात कहेंगे। इन सबका कोई मतलब नहीं है। बस ये लोग आरएसएस का एजेंडा सेट करना चाहते हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री सह सदर विधायक प्रो.चंद्रशेखर यादव, विधायक चंद्रहास चौपाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा.चंद्रदीप, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ई.प्रभाष कुमार, ई.नवीन निषाद, जिलाध्यक्ष जयकांत यादव, शक्ति सिंह, मु.खालिद आदि मौजूद थे।

    बता दें कि तेजस्वी यादव ने हाल में ही में महिलाओं से एक वादा किया है जिसमें उन्होंने महिलाओं को 2500 रुपये देने की बात कही है। उन्होंने इस योजना का नाम माई बहिन सम्मान योजना दिया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.