Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप, उत्तर कोरियाई सैनिकों की उपस्थिति छिपाने के लिए शव जलाए
    विदेश

    यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप, उत्तर कोरियाई सैनिकों की उपस्थिति छिपाने के लिए शव जलाए

    News DeskBy News DeskDecember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप, उत्तर कोरियाई सैनिकों की उपस्थिति छिपाने के लिए शव जलाए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। वलोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को रूस के खिलाफ एक नया दावा पेश किया और उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि रूस उत्तर कोरियाई सैनिकों की उपस्थिति छिपाने के लिए उनके चेहरे जला रहा है। वहीं, जेलेंस्की ने एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें दो शव जलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक्स पर 31-सेकंड का एक वीडियो साझा किया, जिसमें लोगों के एक समूह को बर्फ से ढकी ढलान पर एक शव को जलाते हुए देखा जा सकता है और कैप्शन में कहा कि वर्षों के युद्ध के बाद भी, जब हमने सोचा रूसी और अधिक निंदक नहीं हो सकते, हम इससे भी बदतर कुछ देखते हैं। उन्होंने कहा कि इस पागलपन रोका जाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि रूस न केवल उत्तर कोरियाई सैनिकों को यूक्रेनी ठिकानों पर हमला करने के लिए भेजता है, बल्कि इन लोगों के नुकसान को छिपाने की भी कोशिश करता है। जेलेंस्की ने आगे कहा कि रूसी सेना ने उत्तर कोरियाई सैनिकों की उपस्थिति को छिपाने की कोशिश की।

    उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अपना चेहरा दिखाना प्रतिबंधित था। रूसियों ने अपनी उपस्थिति के किसी भी वीडियो सबूत को मिटाने का प्रयास किया। यूक्रेनी नेता ने दावा किया कि उनके देश की सेनाओं के साथ पहली लड़ाई के बाद, रूसी सैनिकों ने युद्ध में मारे गए उत्तर कोरियाई सैनिकों के चेहरे जला दिए। बता दें कि अमेरिका ने दावा किया था किम जोंग उन ने रूस की तरफ से लड़ने के लिए 10000 सैनिक भेजे हैं।

    रूसी सेना के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा बल के टाप जनरल इगोर किरिलोव (54) की मंगलवार सुबह यूक्रेन ने एक बम धमाके में हत्या कर दी। ड्राइवर के साथ जब वह इमारत से निकल रहे थे, बाहर खड़े एक ई-स्कूटर में लगा आइईडी, रिमोट बटन दबाए जाने के बाद जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसमें दोनों की मौत हो गई।

    लेफ्टिनेंट जनरल इगोर की हत्या की जिम्मेदारी यूक्रेन सीक्रेट सर्विस (एसबीयू) ने ली है और यह दोनों देशों के बीच लड़ाई के बाद अब तक यूक्रेन द्वारा रूस के अंदर मारे जाने वाले सबसे बड़े सैन्य अधिकारी हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.