Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जल जीवन मिशन से पेयजल के किल्लत से मिला निजात
    छत्तीसगढ़

    जल जीवन मिशन से पेयजल के किल्लत से मिला निजात

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जल जीवन मिशन से पेयजल के किल्लत से मिला निजात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सूरजपुर : जिले के विकासखण्ड-सूरजपुर अंतर्गत ग्राम-जमदेई में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना से लागत कुल रु. 74.29 लाख 02 नग 85 कि.ली. क्षमता एवं 35 कि.ली. क्षमता का उच्चस्तरीय जलागार एवं 02 नग 5000 लीटर एवं 5000 लीटर सोलर आधारित योजना से समस्त ग्राम के 526 घरों में जल प्रदाय किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य हर ग्रामीण परिवारों के घरों में पीने का शुद्ध पेयजल पहुचाना एवं ग्रामो को पूर्ण रूप से हर घर जल प्रमाणित करना। इसी तरह सरकार की एक और योजना स्वच्छ भारत मिशन है जिसका लक्ष्य है गाँव की सम्पूर्ण स्वच्छता ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाना है। इसे भी ग्राम जमदेई में सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा रहा है।
    इस जमदेई गांव में जल जीवन मिशन के आने से पहले ग्रामीण मुख्यतः अपनी पानी की आवश्यकताओं के लिए हैडपम्प एवं कुंओं पर निर्भर थे। जिसका पानी पीने योग्य है या नहीं इसका भी जानकारी ग्रामवासियों को नहीं होता था अतः समय समय पर जल जनित बीमारियों होती रहती थी एवं पानी भरने के लिए महिलाओं को नलकुप (हैडपम्प) से लाईन लग कर भरना पड़ता था। जिससे दिन का काफी समय सिर्फ पानी की व्यवस्था और पानी भरने में लग जाता था। गर्मी के दिनों में हैडपम्प में पानी न आने से ग्राम वासियों के लिए एक बड़ी समस्या बन जाती थी ।  
    जमदेई के स्कूल पारा निवासी गुलाबी बताती हैं कि पहले हमें पेयजल की बहुत समस्या होती थी, जब से जल जीवन मिशन के माध्यम से हमारे घर में नल लगा है, तब से सुबह शाम दो-दो घंटे दिन में दो बार पानी आता है। जिससे हमारे परिवार के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए उपलब्ध हो रहा है। हम सब ग्रामवासी इस जल जीवन मिशन से काफी ज्यादा खुश है। अब हमें पानी पीने के लिए न ही हैण्डपंप और न ही कुएं का उपयोग करना पड़ता है। जिससे हमारे समय की बचत होती है और हम अन्य कार्य कर लेते है। अपने बच्चो के पालन पोषण में समय दे पाते है। वे तथा सभी ग्रामवासी इसके लिए जल जीवन मिशन, भारत सरकार  एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते है।
          जल जीवन मिशन के अलावा स्वच्छ भारत मिशन जिसमें की लगभग 6 सालों से ग्राम में कार्य हो रहा था जो अब पूर्ण हो गया है एवं ग्राम ओडीएफ प्लस मॉडल केे श्रेणी में आ चुका है जिसमें सभी घरों में शौचालय, समुदायक हैण्डपम्प में सोखता गढ़ढ़ा, नाबार्ड टंकी, गोठान, सरकारी भवनों में रनिंग वाटर, सामुदायिक शौचालय, हितग्राहियों के नीजी शौचालय, गांव के कचरा के निपटान के लिए रिक्सा (कचरा रिक्सा) एवं कचरा निपटान के लिए स्व सहायता समुह को सौपा गया है आदि व्यवस्थायें स्थापित किये गये हैं, जो कि कार्यरत है। जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन द्वारा इस गांव की कायाकल्प बदल दी गई है एवं ग्रामीण भविष्य के लिए काफी खुश एवं आशान्वित हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026

    जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..

    April 11, 2026

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….

    April 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.