Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»करोड़ों के ट्रांजेक्शन की दी धमकी, किया फ़र्ज़ी डिजिटल अरेस्ट, बनाया ठगी का शिकार
    छत्तीसगढ़

    करोड़ों के ट्रांजेक्शन की दी धमकी, किया फ़र्ज़ी डिजिटल अरेस्ट, बनाया ठगी का शिकार

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    करोड़ों के ट्रांजेक्शन की दी धमकी, किया फ़र्ज़ी डिजिटल अरेस्ट, बनाया ठगी का शिकार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर: रतनपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के खाते से एक करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन और अवैध खरीदारी की जानकारी देकर ठगी का मामला सामने आया है। पहले तो युवक ने डर के मारे तीन हजार पांच सौ रुपए दे दिए। इसके कुछ देर बाद ही उसे ठगी का पता चल गया।

    तुरंत उसने इस पूरे मामले की शिकायत केंद्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर की। रतनपुर क्षेत्र में रहने वाले सुयश दुबे व्यवसाय करते हैं। सोमवार की सुबह वह किसी काम से बाजार गए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया।

    कॉल करने वालों ने सुयश को बताया कि उनके नाम से दो बैंक खाते हैं। इसके जरिए करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है। साथ ही बैंक खाते का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में किया गया है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। यह सुनते ही सुयश डर गया।

    जालसाजों ने किया डिजिटल अरेस्ट

    इस मामले को गोपनीय रखने की हिदायत देते हुए जालसाजों ने बैंक डिटेल मांगी। साथ ही यूपीआई का स्क्रीनशॉट भी मांगा। डरे हुए सुयश ने जालसाजों के नंबर पर स्क्रीनशॉट भेजा। इसके बाद वह सीधे घर पहुंचा। इस बीच जालसाजों ने उसे अलग कमरे में रहने को कहा और कहा कि वे उसे डिजिटली गिरफ्तार कर लेंगे।

    कमरे में जाने से पहले सुयश ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। पिता की सलाह पर उसने अपने परिचितों को फोन किया। तब उसे ठगी का पता चला। परिचित ने उसे साइबर क्राइम का टोल फ्री नंबर मुहैया कराया।

    जांच के लिए मांगे पैसे, गिरफ्तार करने की धमकी

    जालसाजों ने सुयश से कहा कि वे उसे डिजिटली गिरफ्तार कर लेंगे। इसके साथ ही उसके बैंक खाते की डिटेल मांगी। डरा हुआ सुयश उनकी बातों में आ गया। इसका फायदा उठाकर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने उससे पैसे मांगे।

    युवक ने तुरंत अपने बैंक खाते से उनके बताए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ देर बाद ही उसे जालसाजों की मंशा का पता चल गया। तब उसने न सिर्फ उनके फोन उठाने बंद कर दिए, बल्कि साइबर क्राइम पोर्टल पर उनकी शिकायत भी कर दी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026

    जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..

    April 11, 2026

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….

    April 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.