Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»मुंबई टीम से बाहर हुए पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर की चेतावनी का असर!
    खेल

    मुंबई टीम से बाहर हुए पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर की चेतावनी का असर!

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुंबई टीम से बाहर हुए पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर की चेतावनी का असर!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. चयनकर्ताओं ने पहले तीन मैचों के लिए 17 खिलाड़ियों का स्क्वाड चुना है. बड़ी खबर ये है कि ओपनर पृथ्वी शॉ इस टीम में शामिल नहीं हुए हैं. सैयद मुश्ताक टी20 टूर्नामेंट में शॉ बुरी तरह फेल हुए थे, मुमकिन है कि उसे देखने के बाद उन्हें टीम से बाहर रखा गया हो. बड़ी खबर ये भी है कि अजिंक्य रहाणे भी पहले तीन मैचों के लिए मुंबई की टीम में शामिल नहीं हैं. अजिंक्य रहाणे सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे. विजय हजारे ट्रॉफी में भी श्रेयस अय्यर ही मुंबई के कप्तान होंगे. विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज 21 दिसंबर से होगा, मुंबई अपना पहला मैच कर्नाटक के खिलाफ खेलेगी.

    पृथ्वी शॉ क्यों हो गए बाहर?

    पृथ्वी शॉ की फिटनेस और उनका प्रदर्शन लगातार खराब होते जा रहे हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शॉ ने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया. इस खिलाड़ी ने 21.88 की औसत से 197 रन ही बनाए. इसके अलावा उनकी फिटनेस भी काफी खराब है जिसकी वजह से उन्हें रणजी ट्रॉफी के बीच में ही टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. दूसरी ओर रहाणे क्यों टीम से बाहर हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन मुमकिन है कि उन्हें आराम दिया गया हो.

    श्रेयस अय्यर ने दी थी ‘चेतावनी’

    विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम के सेलेक्शन से एक दिन पहले श्रेयस अय्यर का पृथ्वी शॉ पर बयान आया था. उन्होंने कहा था कि शॉ के अंदर काबिलियत कूट-कूटकर भरी हुई है बस उन्हें अपनी कुछ चीजों को ठीक करना है. अय्यर ने कहा था कि पृथ्वी शॉ को कोई बेबीसिट नहीं करेगा. इस बयान को शॉ के लिए चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा था और अब देखिए 24 घंटे के बाद ही वो टीम से बाहर हो गए.

    विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम

    श्रेयस अय्यर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, सूर्यांश शेड्गे, सिद्धेश लाड, हार्दिक तामोरे, प्रसाद पवार, अथर्व अंकोलेकर, तनुष कोटियान, शार्दुल ठाकुर, रॉयस्टन डियास, जुनैद खान, हर्ष तन्ना और विनायक भोईर. (खबर अपडेट हो रही है)

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता : बंसल

    June 16, 2026

    नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..

    June 16, 2026

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..

    June 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.