Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»अपने ही मंत्री को घेरा: अजय चंद्राकर, पूछा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में क्या हुआ?
    छत्तीसगढ़

    अपने ही मंत्री को घेरा: अजय चंद्राकर, पूछा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में क्या हुआ?

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अपने ही मंत्री को घेरा: अजय चंद्राकर, पूछा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में क्या हुआ?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ विधानसभा: छत्तीसगढ़ में विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज यानी 17 दिसंबर को दूसरा दिन है. पहले दिन सरकार ने अनुपूरक बजट पेश किया है. जिस पर आज सदन में चर्चा हो रही है. वहीं विपक्ष इस पर खूब हंगामा कर सकता है. विपक्ष धान खरीदी समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है. सरकार ने पहले दिन 805 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट पेश किया है. इसमें 200 करोड़ बड़ी अधोसंरचना के लिए और 25 करोड़ एयरलाइन कंपनियों के घाटे की भरपाई के लिए मांगे गए हैं. इसी तरह अन्य योजनाओं के लिए बजट मांगा गया है. इसे आज चर्चा के बाद पारित किया जाएगा. 

    विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में चर्चा हो रही है. इसी बीच अजय चंद्राकर ने भी सदन में अपने मंत्री को घेरा. उन्होंने बूढ़ातालाब में सौंदर्यीकरण का मुद्दा सदन में उठाया. जवाब देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव घिर गए. चंद्राकर ने पूछा कि किस मद से पैसा खर्च किया गया है. इस पर अरुण साव ने कहा कि सारा काम स्मार्ट सिटी के तहत हुआ है. पर्यटन मंडल, निगम और स्मार्ट की राशि खर्च हुई है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। सदन में अरुण साव ने कहा कि जांच होनी चाहिए। राजेश मूणत ने कहा कि तीन एजेंसियों ने काम किया है। 6 करोड़ का फव्वारा लगाया गया है, लेकिन वह बंद है। 

    सदन में आज दो ध्यानाकर्षण 

    शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंत्री केदार कश्यप, राम विचार नेताम पत्र पटल पर रखेंगे। सदन में आज दो ध्यानाकर्षण लाए जाएंगे। द्वितीय अनुपूरक अनुमान की अनुदान मांगों पर विस्तार से चर्चा होगी। विपक्ष ने भी अपनी तैयारी कर ली है। विपक्ष अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है। विष्णुदेव साय सरकार ने पहले दिन 805 करोड़ 71 लाख 74 हजार 286 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया। इस बजट पर आज विस्तार से चर्चा होगी। 

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, नगरीय निकायों में अधोसंरचना और पर्यटन क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए यह बजट मांगा गया है। इसमें एनआरएलएम के लिए 250 करोड़, शहरों में आधारभूत संरचना के लिए 200 करोड़, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के लिए 100 करोड़, पर्यटन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए 97.50 करोड़ की मांग की गई है। व्यावसायिक विमानों के सुचारू संचालन और उड़ान व्यय लागत हानि की भरपाई के लिए 25 करोड़ की मांग की गई है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026….

    April 18, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा 2026- CM धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी, बोले—हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और सुगम यात्रा हमारा लक्ष्य…

    April 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.