Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़» दूल्हा-दुल्हन को उपहार में मिल रहा हेलमेट, सडक़ हादसों को रोकने समाज की अनोखी पहल
    छत्तीसगढ़

     दूल्हा-दुल्हन को उपहार में मिल रहा हेलमेट, सडक़ हादसों को रोकने समाज की अनोखी पहल

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     दूल्हा-दुल्हन को उपहार में मिल रहा हेलमेट, सडक़ हादसों को रोकने समाज की अनोखी पहल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। दोपहिया मोटर साइकिल चलाते समय बहुत से लोग हेलमेट का उपयोग नहीं करते, दुर्घटना घट जाने पर हेलमेट का महत्व याद आता है, वहां चालक की मृत्यु हो जाती है या वहां चालक घायल हो जाते हैं एव परिवार में मुखिया के चले जाने से भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है ऐसे मैं कार मैं सीट बेल्ट या दोपहिया वाहन में वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के लिए समाज के लोगों को जागृत किया जा रहा है ।इस अभियान को छत्तीसगढ़ में कसौधन वैश्य समाज की शादी में दूल्हा दुल्हन को भेट में हेलमेट प्रदान कर जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही पैम्फलेट भी वितरण किया जा रहा है । अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा ट्रस्ट पंजीकृत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव बिलासपुर जिला अध्यक्ष  रमेश गुप्ता ने कहा की सभी वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं तथा कार में भी सीट बेल्ट का उपयोग करें, अक्सर आपने देखा होगा या देखा गया है कि वाहन चलाते समय हेलमेट ना पहन कर लापरवाही करते हैं और ऐसे में दुर्घटना घट जाती है तो परिवार वाले के ऊपर दुख का पहाड़ टूट जाता है, ऐसा देखा भी गया है कि जब लाल सिग्नल हो तो वहां चालक जल्दीबाजी में सिग्नल को तोड़ कर आगे बढ़ जाता है, मोबाइल में बात करते हुए वाहन चलाते हैं जिसे भी बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं इसलिए हम सब की एक ज़िम्मेदारी बनती है कि समाज को लोगों को इस हेलमेट लगाने के अभियान को जागृत किया जाना चाहिए, बच्चे हो या बूढ़े या जवान सभी को हेलमेट का उपयोग अनिवार्य करने के लिए निवेदन किया जा रहा है। इस अभियान के लिए समाज के लोगों से संपर्क किया जा रहा है साथ ही विवाह संबंध कार्यक्रम के लिए सुचना देने के लिए निवेदन किया जा रहा है। इस हेतु समाज के कार्यालय उत्सव कार्ड नागो राव स्कूल चौक आयुर्वेदिक कॉलेज के पास करबला रोड, जूना बिलासपुर में सूचना देने हेतु निवेदन किया गया है ताकी उपहार स्वरूप हेलमेट प्रदान किया जा सके। इन दिनों संपन्न परिवारों के छोटे-छोटे बच्चे भी जब किसी जन्मदिन की पार्टी से लौटते हैं, तो उन्हें रिटर्न-गिफ्ट मिलती है। यह न सिर्फ एक सामान की शक्ल में रिटर्न गिफ्ट के बजाए उन्हें उपहार स्वरूप हेलमेट दीया जाना चाहिए ताकि उनकी जिंदगी सुरक्षित रहे , यह एक पूरी जिंदगी का तोहफा भी है  जिनके घर-दफ्तर, कारोबार में लोग काम करते हैं, और दुपहिया चलाते हेलमेट नहीं लगाते। लोगों को जान बचाने वाले इस सामान के तोहफे का चलन बढ़ाना चाहिए।आखिर क्यों दूल्हा-दुल्हन को उपहार में मिल रहा हेलमेट, ये है वजह- दूल्हा-दुल्हन को उपहार में हेलमेट दिया जा रहा है।छत्तीसगढ़ में इन दिनों दूल्हा-दुल्हन को हेलमेट गिफ्ट किया जा रहा है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार क्यों दूल्हा-दुल्हन को हेलमेट गिफ्ट किया जा रहा है? दरअसल छत्तीसगढ़ में इन दिनों सडक़ हादसे बढ़ते जा रहे हैं. हादसों को रोकने और हादसे में किसी की जान न जाए, इसे लेकर अनोखी पहल की जा रही है. अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा ट्रस्ट पंजीकृत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एव बिलासपुर जिला अध्यक्ष  रमेश गुप्ता ने कहा की कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज ने एक अनोखी पहल शुरू की है. समाज के वरिष्ठ जन शादियों में पहुंचकर दूल्हा-दुल्हन को हेलमेट भेंट कर रहे है।

    सिर पर चोट लगने से होती है मौत
    इतना ही नहीं मंच पर जाकर समाज के लोगों से अपील कर रहे है कि वे बढ़ते सडक़ हादसे के प्रति जागरूक बने और हेलमेट का प्रयोग करें, ताकि कभी दुर्घटना का शिकार हो तो सिर में चोट न लगे और उनकी जान बच जाए.समाज की ओर से सुरक्षित यातायात के लिए समाज में जागरूकता लाने के लिए इस अभियान को चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि हेलमेट के कितने फायदे होते हैं? दो पहिया मोटर साइकिल चलाते समय बहुत से लोग हेलमेट का उपयोग नहीं करते, जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है. यही कारण है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करना बहुत जरूरी होता है. समाज की ओर से निर्णय लिया गया है कि शादी में पहुंचकर वे दूल्हे-दूल्हन को हेलमेट भेंट करेंगे. दूल्हा-दुल्हन दोनों ही हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन में सवार होंगे, जिससे कभी कोई अनहोनी भी हुई तो उनकी जान नहीं जाएगी।इसी तरह कार चलाने वालों को भी जागरूक किया जा रहा है ताकि वे कार चलाते और बैठे रहने के दौरान सीट बेल्ट का उपयोग करें. इन दिनों दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा जान बाइक चलाने वालों की होती है. बाइक चलाने वालों की मौत के पीछे का कारण अधिकतर हेलमेट का न होने होता है. ऐसे लोगों की सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत भी हो जाती है. यही कारण है कि लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है. साथ ही लोगों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की जा रही है.इस बीच अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा ट्रस्ट पंजीकृत के दवारा समाज की इस अनोखी पहल की हर कोई सराहना कर रहा है. ये समाज की शादी में वर वधु को उपहार के तौर पर हेलमेट गिफ्ट कर रहा है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त…..

    June 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ….

    June 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.