Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली में हवा का संकट, दो दिन में AQI 200 से बढ़कर 450 हुआ
    राज्य

    दिल्ली में हवा का संकट, दो दिन में AQI 200 से बढ़कर 450 हुआ

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में हवा का संकट, दो दिन में AQI 200 से बढ़कर 450 हुआ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली में अचानक प्रदूषण बढ़ गया और दिल्ली की हवा फिर से जहरीली हो गई. दिल्ली का AQI जहां शनिवार को सुधार के साथ 204 दर्ज किया गया था. वहीं दो ही दिन बाद सोमवार को अचानक से ये 450 के पार पहुंच गया. एक तरफ ठंड और और दूसरी तरफ प्रदूषण ने दिल्ली पर डबल अटैक किया है. दिल्ली के कई इलाकों का AQI 450 के पार पहुंच गया है.

    लेकिन सवाल ये है कि दिल्ली में अचानक से AQI 450 के पार कैसे पहुंच गया. दो दिन में ऐसा क्या हुआ, जो हालात इतने खराब हो गए. इसको लेकर एंटी पॉल्यूशन एक्सपर्ट ने कहा कि शांत हवाएं, कम तापमान और नमी में बढ़ोतरी जैसी मौसम की विषम स्थितियों ने दिल्ली में प्रदूषण को बढ़ाया. मौसम विज्ञान के वाइस प्रेसिडेंट ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का उत्तर-पश्चिम भारत पर असर पड़ा. इसके कारण हवा की गति में काफी कमी आई. इससे हवा में धूल कण जमा हो गए और प्रदूषण का स्तर बढ़ा.

    इन इलाकों में AQI 450 के पार
    अलीपुर- 454
    आनंद विहार- 467
    अशोक विहार- 459
    बवाना- 467
    बुराड़ी- 449
    जहांगीरपुरी- 468
    नेहरू नगर- 463
    पंजाबी बाग- 455
    रोहिणी-464
    विवेक विहार- 462
    वजीरपुर-449

    सोमवार को तेजी से बढ़ा AQI
    मौसम विज्ञान के वाइस प्रेसिडेंट के मुताबिक, मंगलवार को भी हवा शांत रहने की उम्मीद है. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद बुधवार से फिर हवा की गति बढ़ सकती है. यानी कहा जा रहा है कि हवा की गति धीमी होने की वजह से प्रदूषण बढ़ा. सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली AQI 379 दर्ज किया गया, जो पहले से ही बहुत खराब श्रेणी में था. हवाओं की गति धीमी होने के साथ ही AQI तेजी से बढ़ा.

    इस तरह बढ़ता गया प्रदूषण
    सोमवार से दिल्ली में जो धुंध छानी शुरू हुई, वह बढ़ती ही गई. CBCP के आंकड़ों से पता चलता है कि सोमवार को सुबह 9 बजे जहां AQI 351 था. वह रात 8 बजे बढ़कर 398 के करीब पहुंच गया. इसी तरह महज दो घंटे में रात 10 बजे और बढ़कर 401 हो गया और अब 450 के पार है. दिसंबर की शुरुआत में दिल्ली में ज्यादातर हवा की गति अच्छी रही. यही वजह थी कि एक से 15 दिसंबर तक दिल्ली का AQI 200 से 250 के बीच रहा.

    आज कैसा रहेगा हाल?
    आज भी वायु गुणवत्ता गंभीर रहने की संभावना है. हवा की धीमी गति के साथ-साथ प्रदूषण की एक वजह गाड़ियों और फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं भी है. अब इस तरह के हालात को देखते हुए दिल्ली में GRAP-4 के प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Chardham Yatra: सरकार ने जारी की एसओपी, यात्रा पंजीकरण से दर्शन के लिए मिलेगा टोकन, बन बातों का रखेंं ध्यान

    April 20, 2026

    एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

    April 20, 2026

    Uttarakhand News- सूर्य देवभूमि चैलेंज: पंच केदार मार्ग पर ट्रैकर्स का अद्भुत साहस, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित….

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 2026

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने किया अखण्ड परमधाम गंगा घाट का लोकार्पण, बोले—सनातन आस्था का सशक्त प्रतीक बना आयोजन…..

    April 20, 2026

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Chardham Yatra: सरकार ने जारी की एसओपी, यात्रा पंजीकरण से दर्शन के लिए मिलेगा टोकन, बन बातों का रखेंं ध्यान

    April 20, 2026

    एक्टर गोविंदा पहुंचे देहरादून: एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रशंसकों ने घेरा, नहीं किया निराश, साथ में ली सेल्फी

    April 20, 2026

    Uttarakhand News- सूर्य देवभूमि चैलेंज: पंच केदार मार्ग पर ट्रैकर्स का अद्भुत साहस, CM धामी ने विजेताओं को किया सम्मानित….

    April 20, 2026

    Uttarakhand News: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई चारधाम यात्रा 2026

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.