Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नेता प्रतिपक्ष महंत द्वारा बारदाना खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप को खाद्य मंत्री ने किया खारिज, नाराज विपक्ष ने किया वाकआउट
    छत्तीसगढ़

    नेता प्रतिपक्ष महंत द्वारा बारदाना खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप को खाद्य मंत्री ने किया खारिज, नाराज विपक्ष ने किया वाकआउट

    News DeskBy News DeskDecember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नेता प्रतिपक्ष महंत द्वारा बारदाना खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोप को खाद्य मंत्री ने किया खारिज, नाराज विपक्ष ने किया वाकआउट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने बारदाने की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और विधानसभा समिति से जांच की मांग की. खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल द्वारा जांच की मांग खारिज किए जाने से नाराज कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन किया.

    बारदाने की खरीद में भ्रष्टाचार; डॉ. चरण दास महंत का आरोप

    नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने बारदाने की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि 1000 करोड़ रुपये में 17 करोड़ से अधिक बारदाने खरीदे जा रहे हैं. इन बारदाने का वजन मानक बारदाने से 100 ग्राम तक कम है. निजी जूट मिलों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

    आरोप गलत; खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल

    इस पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि गौरीशंकर जूट मिल के बारदाने को लेकर शिकायत मिली थी. जिला प्रशासन ने इसकी जांच की, जिसमें बारदाने घटिया नहीं पाए गए. निजी जूट मिलों को लाभ पहुंचाने का आरोप गलत है। किसानों को कहीं भी बारदाने की चिंता नहीं है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि बोरी का वजन 580 ग्राम है। लेकिन केंद्रों पर जो बोरी पहुंची है उसका वजन 480 ग्राम है। इस पर मंत्री ने कहा कि जूट मिल कमिश्नर बोरी जांच कर भेजते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने तरेंगा सोसायटी जाकर आरोप लगाए। वहां जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जांच की, जिसमें बोरी घटिया नहीं पाई गई। नमी के कारण बोरी का वजन कम हो जाता है। उसके बाद बोरी का वजन 545 ग्राम रह जाता है।

    कांग्रेस ने सदन से किया वॉकआउट

    नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि इस मामले में बड़ा भ्रष्टाचार दिख रहा है। इसकी जांच विधानसभा समिति से कराएं। इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि जांच की जरूरत नहीं है। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी…..

    August 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण…..

    August 28, 2026

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- भाई-बहन के प्रेम के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का पर्व….

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- भाई-बहन के प्रेम के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का पर्व….

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र…..

    August 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण…..

    August 28, 2026

    बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी…..

    August 28, 2026

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- भाई-बहन के प्रेम के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का पर्व….

    August 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.