Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का उद्घाटन जल्द, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
    राज्य

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का उद्घाटन जल्द, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    News DeskBy News DeskDecember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के पहले खंड का उद्घाटन जल्द, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के पहले खंड की सौगात जल्द मिलने वाली हैं। इस माह के अंत या फिर साल के पहले सप्ताह में इसका उद्घाटन किया जाएगा। 32 किलोमीटर लंबे इस खंड का निर्माण कार्य पूर कर लिया गया है। अब उद्घाटन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस खंड का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। जल्द ही इसकी तारीख तय की जाएगी।

    32 किमी खंड में 5 प्रवेश और निकास पॉइंट
    32 किमी के इस खंड को दो हिस्सों में बांटकर निर्माण किया गया है। इसमें 14.75 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली में आता है। यह अक्षरधाम से शुरू होकर लोनी बार्डर तक जाता है। इस हिस्से में 5 प्रवेश और निकास पॉइंट बनाए गए हैं। वहीं दूसरा हिस्सा 16.85 किलोमीटर है। यह लोनी से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे तक जाता है। खास बात यह है कि अक्षरधाम से एक्सप्रेस वे से चलने और बागपत ईपीई तक जाने पर टोल नहीं देना होगा। ऐसे में एक्सप्रेस-वे से दिल्ली-बागपत के बीच आवागमन पर लोगों को जेब ढीली नहीं होगी। लोग बागपत से दिल्ली के लिए बाधा मुक्त सफर कर सकेंगे।

    यमुनापार में वाहनों का दबाव होगा कम…
    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर जाने और निकलने की व्यवस्था शास्त्री पार्क के पास है। यहां पर कश्मीरी गेट से देहरादून जाने वाले वाहन शास्त्री पार्क के पास एक्सप्रेसवे पर जा सकेंगे। यूपी की तरफ से एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन शास्त्री पार्क के पास निकल भी सकेंगे। दिल्ली के हिस्से में प्रवेश और निकासी पॉइंट को इस हिसाब से बनाया गया है कि दक्षिणी मध्य, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली के वाहनों चालकों की आवाजाही आसान हो सके।

    35 मिनट में तय होगी अक्षरधाम से ईपीई तक की दूरी
    अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा समय में अक्षरधाम से ईपीई तक जाने में वाहन चालकों को डेढ़ घंटे का समय लगता है। एक्सप्रेसवे का पहला खंड शुरू होने से वाहन चालक 30 से 35 मिनट में यह दूरी तय कर लेंगे। यही नहीं पूर्वी दिल्ली की विभिन्न सड़कों पर से दो लाख के करीब वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।

    बनाए गए हैं कई प्रवेश-निकासी पॉइंट..
    एक्सप्रेसवे के दिल्ली हिस्से में अक्षरधाम, गांधी नगर-गीता कॉलोनी, आईएसबीटी-दिलशाद गार्डन मार्ग, खजूरी पुश्ता मार्ग पर प्रवेश और निकासी बनाए गए हैं। इसमें शास्त्री पार्क रेडलाइट के पास अलग से एक लूप बनाया गया है। इसकी मदद से कश्मीरी गेट बस अड्डे की तरफ से आने वाले वाहनों का हाइवे पर जाना आसान होगा। इसी तरह का इंतजाम खजूरी खास में भी है। 32 किलोमीटर लंबा खंड यमुनापार में गीता कालोनी, खजूरी खास, मंडोला और पंचगांव जैसी घनी आबादी वाली जगहों से गुजरता है। इसकी मदद से वाहन घनी आबादी वाले क्षेत्रों में जाने से बचेंगे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: नीति आयोग बैठक में CM धामी का विजन: वेलनेस-ग्रीन एनर्जी पर जोर, हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति समर्थन की मांग….

    June 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.