Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कांग्रेस के विधायक दल की बैठक, भूपेश बघेल कहीं नजर नहीं आए
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस के विधायक दल की बैठक, भूपेश बघेल कहीं नजर नहीं आए

    News DeskBy News DeskDecember 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस के विधायक दल की बैठक, भूपेश बघेल कहीं नजर नहीं आए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    रविवार को कांग्रेस के विधायक दल की बैठक रायपुर के एक होटल में हुई। कांग्रेस के सभी विधायक पहुंचे लेकिन भूपेश बघेल कहीं नजर नहीं आए। थोड़ी ही देर में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

    सत्र से ठीक 1 दिन पहले बैठक में सदन के भीतर कांग्रेस का रुख क्या रहेगा? इसकी रणनीति नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री TS सिंहदेव ने मिलकर तैयार की।

    सभी को इंतजार था कि भूपेश बघेल भी आएंगे। लेकिन करीब 2 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं आए। बंद कमरे में कांग्रेसी विधायकों की बैठक चलती रही। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, TS सिंहदेव और दीपक बैज बैठक को लीड कर रहे थे। जब कुछ घंटे बीत जाने के बाद भी भूपेश बघेल नहीं आए तो खबर आई की बघेल की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वह बैठक में शामिल नहीं होंगे।

    बैठक खत्म होने के बाद जब चरण दास महंत मीडिया के सामने आए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इससे पहले आप मुझसे पूछे मैं आपको बता देना चाहता हूं कि भूपेश बघेल जी की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें सर्दी जुकाम होने की वजह से वह घर पर आराम कर रहे हैं। लेकिन पूरी मुस्तैदी के साथ सदन में नजर आएंगे और सरकार से जनहित के सवाल करते हुए सभी नेता सदन में दिखाई देंगे ।

    स्थगन और ध्यानाकर्षण लेकर आएगी कांग्रेस

    करीब 4 दिन की विधानसभा की कार्रवाई में कांग्रेस स्थगन और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लेकर आएगी। 16 से 20 दिसंबर तक चलने वाले सदन में कांग्रेस अनुपूरक बजट पर भी चर्चा करेगी। कांग्रेस विधायक इस कोशिश में हैं कि उनके इलाकों में अटके जनता के कामों को लेकर भी बात सदन में उठाई जाए।

    पूर्व मंत्री-विधायक बुलाए गए

    कांग्रेस ने नया प्रयोग करते हुए पहली बार विधायक दल की बैठक में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्रियों को बुलवाया। सीनियर नेताओं से उनके अनुभव जाने गए। यह भी पूछा गया कि बताइए सरकार को सदन में कैसे घेरें।

    महंत ने कहा- पूरा प्रदेश आक्रोश में है। धान खरीदी, शराब बेचने का मुद्दा सदन में उठाएंगे। छत्तीसगढ़ को 1 साल में इस सरकार ने बदहाली की हालत में ले जाने का काम किया है। हम विधानसभा के हर एक मिनट का उपयोग करके जनता के हित के विषय लेकर आएंगे। भाजपा के लोग जो सुशासन कहते हैं, इनका तो ये सुशासन कुशासन से भी बढ़कर है।

    एक महीने सत्र चले मुद्दों की कमी नहीं

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के उन आरोपों पर जवाब दिया, जिसमें कांग्रेस के पास मुद्दा न होने की बात आती है। बैज ने कहा- ये तो चार दिन का सत्र लेकर आए हैं। अगर एक महीने भी सत्र चले तो भी हमारे पास मुद्दों की कमी नहीं है।

    इस समय कांग्रेस पार्टी सदन के अंदर और सदन के बाहर दोनों तरह से जनता की लड़ाई लड़ रही है। महिलाओं पर अत्याचार हुआ है, बच्चों की टॉयलेट में पढ़ाई चल रही है।

    सदन में हंगामे की वजह से कार्रवाई के प्रभावित होने को लेकर बैज ने कहा- हमारा विधायक दल चाहता है चर्चा हो। लेकिन सरकार यदि चर्चा से भागेगी तो, कैसे चलेगा। हंगामा करना हमारा मकसद नहीं है चर्चा करना कांग्रेस का मकसद है।​​​​

    शाह के दावे पर सिंहदेव की चिंता

    रविवार को रायपुर में अमित शाह ने फिर से कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म कर देंगे। इसे लेकर सिंहदेव ने कहा- इस तरह की डेडलाइन को प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ के एक भी निर्दोष व्यक्ति की फर्जी एनकाउंटर में मृत्यु की बात सामने नहीं आनी चाहिए।

    जब आप ऐसी डेडलाइन रखते हैं तभी इस प्रकार की स्थितियां बनती हैं। इस उतावलेपन को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। सरगुजा से नक्सलवाद खत्म करने के भाजपा के दावे को लेकर सिंहदेव ने कहा कि यह पार्टी की बात नहीं है। ये लॉ एंड आर्डर का विषय है।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026

    Uttarakhand News: स्वेच्छा से स्वच्छता अभियान में शामिल हुए CM धामी, कहा—हर नागरिक की भागीदारी जरूरी…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- पर्यटन को बढ़ावा: चारधाम यात्रा में नहीं होगी यात्रियों की सीमा, CM धामी के फैसले पर पुरोहितों और संगठनों ने जताया आभार….

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.