Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की जटिल ब्रेन सर्जरी सफल, अस्पताल से छुट्टी मिली
    विदेश

    ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की जटिल ब्रेन सर्जरी सफल, अस्पताल से छुट्टी मिली

    News DeskBy News DeskDecember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा की जटिल ब्रेन सर्जरी सफल, अस्पताल से छुट्टी मिली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा की जटिल ब्रेन सर्जरी सफल रही। रविवार को उनको साओ पाउलो के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से घर जाने से पहले राष्ट्रपति ने अपनी मेडिकल टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मैं अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं और घर लौट रहा हूं। मैं अब अपना ख्याल रखूंगा। उन्होंने सभी का अभिवादन किया। 

    राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा को पिछले सोमवार को सिर में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसे लेकर राष्ट्रपति ने कहा कि सिर दर्द के दौरान मुझे ऐसा लगा कि जैसे मेरे कदम रुक गए हों। मेरी आंखें लाल हो गईं और मुझे बहुत नींद आने लगी। एमआईआर स्कैनिंग के बाद उनके मस्तिष्क की एक झिल्ली में रक्तस्राव पाया गया। मंगलवार को उनके ब्रेन की सफल सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि अक्तूबर में राष्ट्रपति अपने घर में बाथरूम से गिर गए थे। इस दौरान उनके सिर में चोट लगी थी। यह रक्तस्राव उसी चोट के कारण हुआ था। 

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में हृदय रोग विशेषज्ञ ने कहा कि राष्ट्रपति को 15 दिन तक आराम करना होगा। इसके बाद वे दोबारा अपना काम शुरू कर सकते हैं। उनको व्यायाम करने के लिए मना किया गया है। एक अन्य चिकित्सक ने कहा कि राष्ट्रपति लूला के जल्द ठीक होने उम्मीद है। 

    राष्ट्रपति की सर्जरी करने वाली टीम जब मीडिया को उनकी हालत की जानकारी दे रही थी तो राष्ट्रपति लूला अचानक वहां पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि सिर में दर्द बढ़ने से मैं परेशान था। जब मुझे अस्पताल ले जाया जाने लगा तो मेरी चिंता बढ़ गई। राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं मर जाऊंगा, लेकिन मैं डरता हूं। इसलिए मुझे कुछ सावधानियां बरतनी होगीं। इस साल मैं साल के अंत में छुट्टियां मनाने समुद्र किनारे नहीं जाऊंगा। राष्ट्रपति ने कहा कि मैं अब ठीक हो गया हूं। मैं घर जा रहा हूं। मुझे अपना ध्यान रखने की जरूरत है। 

    अक्तूबर में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा अपने आवास पर गिरने के कारण लगी चोट के चलते रूस में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को संबोधित किया था। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    September 8, 2026

    को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप…..

    September 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात….

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.