Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»आप सरकार ने सभी पेंडिंग 14 कैग रिपोर्ट दिल्ली के एलजी को भेजीं
    राज्य

    आप सरकार ने सभी पेंडिंग 14 कैग रिपोर्ट दिल्ली के एलजी को भेजीं

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आप सरकार ने सभी पेंडिंग 14 कैग रिपोर्ट दिल्ली के एलजी को भेजीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली सरकार ने काफी समय से लंबित कैग की 14 रिपोर्टें उपराज्यपाल कार्यालय को भेज दी हैं। उपराज्यपाल सचिवालय ने शनिवार को इन रिपोर्टों के मिलने की पुष्टि की है। दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दिल्ली सरकार को लंबित इन 14 कैग रिपोर्टों को दिल्ली विधानसभा के पटल पर रखने के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी। राज निवास ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार ने डेढ़ साल से अधिक की देरी के बाद नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की सभी 14 लंबित रिपोर्टें विधानसभा में पेश करने के लिए एलजी को उनकी मंजूरी के लिए भेज दी हैं। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने पहले ही ‘आप’ सरकार से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए कहा है, जो अगले साल फरवरी में अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा कर रही है, ताकि कैग रिपोर्टों को पेश किया जा सके। गुप्ता ने पहले दिल्ली हाईकोर्ट में दायर एक याचिका में सरकार को लंबे समय से लंबित 14 कैग रिपोर्टों को विधानसभा में पेश करने के निर्देश देने की मांग की थी। इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। उपराज्यपाल कार्यालय ने एक नोट में कहा, दिल्ली हाईकोर्ट के किसी प्रतिकूल आदेश के डर से ‘आप’ सरकार ने लंबे समय से लंबित कैग रिपोर्टें जल्दबाजी में एलजी को सौंप दी हैं, ताकि विधानसभा में रखकर रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जा सके। 14 लंबित सीएजी रिपोर्टों में से 11 उस समय की हैं, जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे। इन रिपोर्टों में डीटीसी, सार्वजनिक स्वास्थ्य और मोहल्ला क्लीनिक, राज्य उपक्रमों की रिपोर्ट शामिल हैं। एलजी कार्यालय ने नोट में कहा सरकार ने अपनी छवि बचाने के लिए सुनवाई से ठीक एक दिन पहले 11 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे जल्दबाजी में 12 रिपोर्ट भेजीं और बाद में सुनवाई समाप्त होने के बाद 12 दिसंबर को शाम 7.50 बजे दो शेष रिपोर्ट एलजी सचिवालय को भेजीं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये रिपोर्ट वित्त मंत्री आतिशी के पास करीब 500 दिनों तक पड़ी रहीं। दिल्ली सरकार ने अभी तक सीएजी रिपोर्ट पेश करने के लिए विधानसभा सत्र की तारीख घोषित नहीं की है।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    September 8, 2026

    को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप…..

    September 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात….

    September 8, 2026

    व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – मंत्री टंक राम वर्मा

    September 8, 2026

    आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा, 75 दिवसीय पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प, बलराम मांझी बने दशहरा समिति के नए उपाध्यक्ष…..

    September 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    September 8, 2026

    को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप…..

    September 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात….

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.