Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»आज साल की आखिरी पूर्णिमा, विधि-विधान से करे लक्ष्मी-नारायण जी की पूजा 
    धर्म

    आज साल की आखिरी पूर्णिमा, विधि-विधान से करे लक्ष्मी-नारायण जी की पूजा 

    News DeskBy News DeskDecember 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज साल की आखिरी पूर्णिमा, विधि-विधान से करे लक्ष्मी-नारायण जी की पूजा 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल की आखिरी पूर्णिमा 15 दिसंबर को पड़ रही है। इस दिन आपको भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। 
    सनातन धर्म में मार्गशीर्ष माह को बहुत अहम माना गया है। इस महीने में आने वाले व्रत-त्यौहार का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यता है के अनुसार, इस माह में आने वाले व्रत-त्यौहार के दिन सच्चे दिल से पूजा-पाठ करने से जीवन की परेशानियां खत्म होती हैं। फिलहाल मार्गशीर्ष माह चल रहा है और मार्गशीर्ष माह खत्म होने से पहले पूर्णिमा तिथि आएगी। यह साल की अंतिम पूर्णिमा होगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 और दिसंबर माह की आखिरी पूर्णिमा का व्रत मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानि 15 दिसंबर को रखा जाएगा। इस दिन लक्ष्मी-नारायण जी की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ आपको कुछ विशेष नियमों का भी पालन अवश्य करना चाहिए। अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया, तब पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है। दरअसल, मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन आपको कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
    मार्गशीर्ष पूर्णिमा का सीधा संबंध चंद्र देव से है। इस दिन चंद्र देव को अर्घ्य देना और उनकी पूजा करना शुभ माना जाता है। लेकिन इस दिन गलती से भी चंद्र देवता का अपमान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा की रात का विशेष महत्व होता है। इसमें पूर्णिमा की रात को सोने के बजाय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और धन की बरकत होती है।
    पूर्णिमा के दिन दिन बाल, दाढ़ी या नाखून काटने से बचें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी और चंद्र देव नाराज हो सकते हैं। इससे घर में क्लेश और आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। पूर्णिमा के दिन काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए। काला रंग नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस दिन हल्के और शुभ रंग जैसे सफेद या पीले कपड़े पहनना शुभ माना जाता है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.