Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अनुपूरक बजट के साथ दर्जनभर विधेयक होंगे पेश
    मध्यप्रदेश

    अनुपूरक बजट के साथ दर्जनभर विधेयक होंगे पेश

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अनुपूरक बजट के साथ दर्जनभर विधेयक होंगे पेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । विधानसभा का शीतकालीन सत्र अगले सोमवार यानी 16 दिसंबर से शुरू होगा। 20 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में पांच बैठकें होंगी। सत्र के शुरू होने के बाद दूसरे दिन चालू वित्त वर्ष का अनुपूरक बजट पेश होगा।  इसके पहले सत्र शुरू होने पर पहले दिन सरकार की ओर से विधेयक पेश किए जा सकते हैं। इस सत्र में करीब एक दर्जन विधेयक पेश किए जाएंगे। सरकार स्कूलों में नकल को सख्ती से रोकने के लिए विधेयक लाने जा रही है। इसके तहत प्रदेश के छोटे जिलों और ग्रामीण इलाकों में नकल रोकने के लिए दूसरे विभागों की भी मदद ली जाएगी। इस विधेयक को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में लाने की तैयारी की जा रही है। विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने इस सत्र अवधि को काफी छोटा बताते हुए इसमें और अधिक वृद्धि की मांग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से की है।
    विधानसभा सचिवालय ने पांच दिन तक चलने वाले शीतकालीन सत्र के लिए कार्ययोजना घोषित कर दी है। इसमें कहा गया है कि, पहले दिन सत्र शुरू होने पर प्रश्नोत्तर काल होगा और इसके बाद अलग-अलग विभागों के 11 विधेयक पेश किए जाएंगे। इसके बाद 17 दिसंबर को सुबह प्रश्नोत्तर काल होगा और इसके बाद वर्ष 2024-25 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा अन्य शासकीय प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। अनुपूरक बजट पर चर्चा तीसरे दिन होगी और इसी दिन एमपी विनियोग विधेयक 2024 पेश होगा। इसके अलावा सत्र के बाकी दिनों में प्रश्नोत्तर काल, शून्य काल, ध्यानाकर्षण के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

    17 दिसंबर को पेश होगा सप्लीमेंट्री बजट
    मोहन कैबिनेट ने हाल ही में हुई बैठक में सप्लीमेंट्री बजट को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद वित्तमंत्री और राज्य के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इस बार का सप्लीमेंट्री बजट 20 हजार करोड रुपए से ज्यादा होगा। 3 महीने के लिए योजनाओं को गति देने के लिए सरकार शीतकालीन सत्र में बजट पेश करेगी, जबकि साल 2025-26 में पूर्ण बजट पेश करने के लिए वित्त विभाग ने 15 जनवरी तक सभी विभागों से सुझाव मांगे हैं। शीतकालीन सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा सदन में कई मुद्दों पर कांग्रेस और भाजपा में तीखी बहस देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान सरकार तकरीबन 11 विधेयक लेकर आ सकती है, जिन पर चर्चा होगी।

    विधानसभा में लगे हैं 1070 ऑनलाइन प्रश्न
    सत्र के दूसरे दिन वित्त विभाग द्वारा मप्र विनियोग विधेयक 2024 लाया जाएगा। पांच दिन चलने वाले सत्र में दूसरे दिन अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। विधानसभा सत्र के लिए विधायकों ने 1766 सवाल पूछे हैं। हालांकि इस बार भी विधायकों ने ज्यादातर सवाल ऑनलाइन ही पूछे है। शीतकालीन सत्र के लिए इस बार विधायकों ने कुल 1070 ऑनलाइन सवाल विधानसभा के माध्यम से सरकार से किए हैं। वहीं 696 प्रश्न ऑफ लाइन किए गए हैं। कुल सवालों की संख्या 1766 है। इसमें तारांकित प्रश्न 888 और अतारांकित प्रश्न 878 हैं। तारांकित प्रश्नों को विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल में चर्चा में शामिल किया जाता है। इसमें रोज 25 सवाल तय रहते हैं जिसका जवाब सदन में विधायक के सवाल के बाद संबंधित विभाग के मंत्री द्वारा दिया जाता है। उधर इस बार विधायकों की यह शिकायत दूर कर दी गई है कि सत्र की बैठकें समय से पहले स्थगित होने पर उनके सवालों के जवाब नहीं मिलते। विधानसभा सचिवालय ने विधायकों को सभी सवालों के जवाब विधायकों को भेज दिए हैं। हालांकि निर्देश दिए गए हैं कि सवालों के जवाब पटल पर रखे जाने के पहले तक उन्हें उजागर न किया जाए। यह वह सवाल है, जो पिछले सत्र में पूछे गए थे, लेकिन सत्र समय से पहले खत्म होने की वजह से उन्हें सदन में नहीं रखा जा सका था।

    विधानसभा में इन विधेयकों को रखा जाएगा
    विधानसभा सत्र के दौरान सरकार करीबन 11 विधेयक लेकर आने जा रही है। इनमें से 5 विधेयक उच्च शिक्षा से जुड़े होंगे। इसमें डॉ। बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यायल संशोधन विधेयक, महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, अटल बिहारी बाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक और मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2024 को सदन में पेश किया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार निजी विद्यालय फीस व संबंधित विषयों के नियमन के लिए संशोधन विधेयक लेकर आने जा रही रही है। इसमें 25 हजार सालाना फीस वाले निजी स्कूलों को हर साल 15 फीसदी तक फीस बढ़ोतरी की छूट दी जाएगी। वहीं स्कूलों में नकल को रोकने के लिए नए प्रावधान किए जाएंगे। सदन में नगरीय विकास एवं आवास विभाग मध्य प्रदेश नगर पालिका द्वितीय संशोधन विधेयक सत्र में लाया जाएगा। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष वेतन व भत्ता संशोधन विधेय और मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष वेतन व भत्ता संशोधन विधेयक 2024 सत्र में पेश किया जाएगा।

    तीन नए विधायक लेंगे शपथ
    वहीं विधानसभा के शीतकालीन सत्र में तीन नए विधायक भी शपथ लेंगे, जिसमें अमरवाड़ा उपचुनाव में चुने गए भाजपा के कमलेश शाह, बुधनी उपचुनाव में चुने गए बीजेपी के रमाकांत भार्गव और विजयपुर उपचुनाव में चुने गए कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शपथ दिलाएंगे।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    September 8, 2026

    को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप…..

    September 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात….

    September 8, 2026

    व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – मंत्री टंक राम वर्मा

    September 8, 2026

    आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा, 75 दिवसीय पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प, बलराम मांझी बने दशहरा समिति के नए उपाध्यक्ष…..

    September 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    September 8, 2026

    को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप…..

    September 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात….

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.