Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अधिकारियो की लापरवाही से मरीज की गयी जान, ऑक्सीजन के लिए 108 एंबुलेंस ड्राइवर भी अधिकारियो को फ़ोन घूमाता रहा…
    मध्यप्रदेश

    अधिकारियो की लापरवाही से मरीज की गयी जान, ऑक्सीजन के लिए 108 एंबुलेंस ड्राइवर भी अधिकारियो को फ़ोन घूमाता रहा…

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अधिकारियो की लापरवाही से मरीज की गयी जान, ऑक्सीजन के लिए 108 एंबुलेंस ड्राइवर भी अधिकारियो को फ़ोन घूमाता रहा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खंडवा: मरीज को इंदौर रेफर करने के खेल और एंबुलेंस चालक की लापरवाही के चलते एक युवक की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई। खंडवा में मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद भी यहां मरीज को इलाज के लिए इंदौर रेफर करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ऐसे में मरीज इलाज के अभाव में अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं मरीजों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही 108 एंबुलेंस की सुविधा भी प्रभावी देखरेख के अभाव और चालकों की मनमानी के चलते दम तोड़ रही है। सड़क दुर्घटना में घायल मरीज को जिला अस्पताल से इंदौर रेफर करते समय 108 एंबुलेंस के सिलेंडर में ऑक्सीजन खत्म हो जाने से मरीज की मौत हो गई। युवक के परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक ऑक्सीजन की कमी का हवाला देकर दो घंटे तक एंबुलेंस को हिलाता रहा। परिजनों ने रात में मोघट पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है। 

    सिलेंडर में नहीं थी ऑक्सीजन

    एंबुलेंस के अस्पताल से निकलने के बाद पता चला कि सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं है। तब कर्मचारी घायल को एंबुलेंस में लेकर इंदौर रोड स्थित ऑक्सीजन प्लांट पहुंचे। कर्मचारी को ऑक्सीजन लेने की प्रक्रिया में ही दो घंटे लग गए। तब तक घायल युवक के मुंह पर सिर्फ खाली मास्क था। पंधाना पुलिस के अनुसार टाकली कला गांव में रहने वाले 28 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र अमरचंद बिजली कंपनी में लाइन हेल्पर था। गुरुवार रात करीब 8 बजे घर लौटते समय कोहराद और टाकली के बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे रात में ही उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रात करीब साढ़े 10 बजे 108 एंबुलेंस क्रमांक सीजी 04 एनजेड 6025 से इंदौर रेफर किया गया। 

    सिलेंडर मिलने में लग गए 2 घंटे

    युवक के भाई जितेंद्र दिलावरे ने बताया कि एंबुलेंस के सिलेंडर में ऑक्सीजन खत्म होने पर चालक वाहन को ऑक्सीजन सिलेंडर गोदाम में ले गया। 2 घंटे तक ऑक्सीजन के लिए काफी माथापच्ची होती रही। मरीज के मुंह पर सिर्फ खाली ऑक्सीजन मास्क पहना हुआ था। 

    आईडी लेने के लिए कई अधिकारियों को फोन किया

    एम्बुलेंस चालक और ईएमटी ने बताया कि हम ऑक्सीजन लेने के लिए प्लांट पहुंचे थे। हमारे पास पैसे नहीं थे। इसलिए ऑक्सीजन लेने के लिए भोपाल में एचआर विभाग से आईडी लेनी होगी। आईडी लेने के लिए हमने सात अधिकारियों को फोन किया। इस प्रक्रिया में रात करीब 1 बजे सिलेंडर मिला। यहां से जब एंबुलेंस आगे बढ़ी तो कुछ ही देर बाद युवक धर्मेंद्र की मौत हो गई।

    इस मामले में एंबुलेंस एजेंसी के जोनल मैनेजर अविनाश पांडे का कहना है कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण वे व्यवस्था कर रहे थे, मरीज की हालत गंभीर होने के कारण मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सिस्टम की लापरवाही और एंबुलेंस चालक की मनमानी के कारण युवक धर्मेंद्र की मौत को लेकर मोघट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रबुद्ध नागरिकों से किया संवाद….

    July 24, 2026

    जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात….

    July 24, 2026

    तुपकी’ की सलामी और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ बस्तर का प्रसिद्ध गोंचा पर्व, वन मंत्री केदार कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना…

    July 24, 2026

    शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील…

    July 24, 2026

    अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन….

    July 24, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…..

    July 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रबुद्ध नागरिकों से किया संवाद….

    July 24, 2026

    जमीन पर बैठकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुनी ग्रामीणों की बात, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात….

    July 24, 2026

    तुपकी’ की सलामी और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ बस्तर का प्रसिद्ध गोंचा पर्व, वन मंत्री केदार कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना…

    July 24, 2026

    शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील…

    July 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.