Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»ENG vs NZ 3rd Test: तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड का दबदबा, न्यूजीलैंड की पारी 315 रन पर सिमटी
    खेल

    ENG vs NZ 3rd Test: तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड का दबदबा, न्यूजीलैंड की पारी 315 रन पर सिमटी

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ENG vs NZ: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन अपनी घातक गेंदबाजी से धूम मचा रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच में भी एटकिंसन ने इंग्लैंड के लिए खेल के पहले दिन तीन बड़े विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही एटकिंसन ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिसका टूटना काफी मुश्किल है। एटकिंसन ने जुलाई 2024 में इंग्लैंड के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था। टेस्ट डेब्यू के बाद से ही एटकिंसन इस फॉर्मेट में अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों के लिए काल बने हुए हैं।

    एटकिंसन डेब्यू ईयर में 50+ विकेट
    इसके साथ ही एटकिंसन 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरे ऐसे गेंदबाज बने हैं जिन्होंने अपने डेब्यू ईयर में 50 या इससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। एटकिंसन अब तक इंग्लैंड के लिए 11 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में 51 विकेट ले चुके हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज टैरी एल्डरमैन पहले स्थान पर हैं जिन्होंने 1981 में अपने डेब्यू ईयर में 10 मैचों में 54 विकेट हासिल किए थे।

    कप्तान लाथम ने खेली 63 रन की पारी
    इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने सधी हुई शुरुआत की थी की, लेकिन टॉप ऑर्डर के बिखरने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों को वापसी का मौका मिल गया। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान टॉम लाथम ने पारी की शुरुआत करते हुए शानदार 63 रनों की पारी खेली।

    सैंटनर नाबाद 50 रन बनाकर क्रीज पर
    इसके अलावा विल यंग और केन विलियमसन ने भी पारी को संभालने का काम किया। हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज क्रीज अपना समय नहीं बिता सके, लेकिन मिचेल सैंटनर ने जरूर मोर्चा संभाला हुआ है। सैंटनर खेल के पहले दिन नाबाद 50 रन बनाकर लौटे हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के लिए आखिरी जोड़ी अब क्रीज पर खड़ी है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.