Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सोशल मीडिया पर किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान
    खेल

    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सोशल मीडिया पर किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सोशल मीडिया पर किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Mohammad Aamir: पाकिस्तान क्रिकेट में खिलाड़ियों के संन्यास लेने का सिलसिला जारी है. लगातार दूसरे दिन पाकिस्तान के एक और क्रिकेटर ने अपने संन्यास की घोषणा की है. इस बार पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने संन्यास का ऐलान किया. आमिर ने अपने संन्यास का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया. आमिर से एक दिन पहले ही पाकिस्तान के स्पिन ऑलराउंडर इमाद वसीम ने भी अपने संन्यास की घोषणा की थी.

    3 साल में आमिर ने दूसरी बार लिया संन्यास
    मोहम्मद आमिर का बीते 3 साल में ये दूसरा संन्यास है. उन्होंने पहली बार संन्यास की घोषणा साल 2021 में की थी, जिसके बाद मार्च 2023 में उन्होंने फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. पहले रिटायरमेंट से वापसी करने के 21 महीने बाद अब उन्होंने फिर से संन्यास का ऐलान किया है.

    रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए कहा
    बाएं हाथ के पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने रिटारमेंट की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ये फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार कर लिया है. ऐसा करना आसान नहीं था. ये पाकिस्तान क्रिकेट के हित में लिया गया जरूरी फैसला है, ताकि नई प्रतिभाओं और युवाओं को आगे आने का और देश के लिए खेलने का मौका मिल सके. ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है की क्रिकेट में मैंने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया. मैं इसमें दिए सहयोग के लिए PCB, अपने परिवार और दोस्तों को धन्यवाद देना चाहता हूं.

    इंटरनेशनल क्रिकेट में 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 T-20
    32 साल के मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 T-20 मुकाबले खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 119 विकेट झटके हैं. वनडे में 81 विकेट लिए हैं. जबकि T-20 में उन्होंने 71 विकेट अपने नाम किए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने अपना डेब्यू साल 2009 में किया था. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर 271 विकेट लेने और 1,179 रन बनाने वाले मोहम्मद आमिर को मुख्य तौर पर 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी में की, भारत के खिलाफ घातक गेंदबाजी के लिए जाना जाता है. उन्होंने वहां भारत के खिलाफ 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे.

    साउथ अफ्रीका में T-20 सीरीज हार के बाद संन्यास
    पाकिस्तान में दो दिनों के अंदर संन्यास लेने वाले मोहम्मद आमिर दूसरे क्रिकेटर हैं. उनसे एक दिन पहले ही इमाद वसीम ने भी ऐसा ही फैसला लिया था. गौर करने वाली बात ये है कि ये दोनों वहीं खिलाड़ी हैं, जो पहले संन्यास से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर चुके थे. आमिर के संन्यास की खबर साउथ अफ्रीका में पाकिस्तान के T-20 सीरीज गंवाने के बाद आई.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री देवांगन ने पौने 37 करोड़ रूपए के जलप्रदाय योजना विस्तार कार्य का किया भूमिपूजन….

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 33 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण सत्र शुभारंभ में हुए शामिल…..

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश…

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश…

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.