Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»केन विलियमसन ने खुद को बचाने के चक्कर में गंवाया विकेट, 6 रन से चूका अर्धशतक
    खेल

    केन विलियमसन ने खुद को बचाने के चक्कर में गंवाया विकेट, 6 रन से चूका अर्धशतक

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केन विलियमसन ने खुद को बचाने के चक्कर में गंवाया विकेट, 6 रन से चूका अर्धशतक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    NZ vs ENG: बल्लेबाज जब विकेट पर टिक जाता है और उसे अच्छी शुरुआत मिलती है तो वह फिर लंबा खेलना चाहता है। वह आउट होना नहीं चाहता। केन विलियसम ऐसे ही बल्लेबाज हैं जिन्हें अगर शुरुआत अच्छी मिल जाए तो बड़ी पारी आना तय है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हेमिल्टन में केन विलियमसन अजीब तरह से आउट हो गए। विलियमसन का वीडियो देखकर हर किसी को हैरानी हो जाएगी और जमकर हंसी भी निकलेगी। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच हेमिल्टन में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है और इस मैच का आज पहला दिन था। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने नौ विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए हैं। केन विलियमसन अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन हैरतअंगेज तरीके से आउट हो गए।

    87 गेंदों पर 44 रन
    विलियमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। 59वां ओवर फेंक रहे थे मैथ्यू पॉट्स। ओवर की आखिरी गेंद पॉट्स ने ऑफ स्टंप की लाइन में फेंकी जिसे विलियमसन ने डिफेंस किया। इसके बाद गेंद टप्पा खाकर स्टंप की तरफ जा रही थी। तभी विलियमसन ने गेंद को अपने पैर से रोकने की कोशिश की और तभी उनकी लात और गेंद दोनों स्टंप पर लग गई जिसे वेल्स गिर गईं। अगर विलियमसन अपना पैर नहीं चलाते तो बहुत संभावना थी कि गेंद से वेल्स नहीं गिरती। लेकिन विलियमसन ने अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली। ये इंग्लैंड की टीम के लिए बड़ा विकेट था। विलियमसन 87 गेंदों पर नौ चौके मार 44 रन बनाने में सफल रहे।

    ऐसा पहला पहला दिन
    न्यूजीलैंड के लिए पहले दिन टॉप ऑर्डर ने तो शानदार खेल दिखाया, लेकिन मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से नाकाम रहा। टीम के कप्तान टॉम लैथम ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 135 गेंदों का सामना कर 63 रन बनाए। विल यंग ने 92 गेंदों 42 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। अंत में मिचेल सैंटनर ने अंत में नाबाद 50 रनों की पारी खेल टीम को संभाला। टिम साउदी ने भी 23 रनों का अहम योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से मैथ्यू पॉट्स और गस एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट लिए। बार्यडन कर्स के हिस्से दो और बेन स्टोक्स के हिस्से एक सफलता आई।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ी विकास की रफ्तार: सीएम धामी ने की यात्रा, बोले—डबल इंजन सरकार का असर साफ…..

    April 28, 2026

    Uttarakhand News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ी विकास की रफ्तार: सीएम धामी ने की यात्रा, बोले—डबल इंजन सरकार का असर साफ…..

    April 28, 2026

    Uttarakhand News- विशेष सत्र में सीएम धामी का बड़ा बयान: मोदी सरकार में नारी सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता, जेंडर बजट में 5 गुना बढ़ोतरी…

    April 28, 2026

    Uttarakhand News- विशेष सत्र में सीएम धामी का बड़ा बयान: मोदी सरकार में नारी सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता, जेंडर बजट में 5 गुना बढ़ोतरी…

    April 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.