Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, दिल्ली की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई
    राज्य

    अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, दिल्ली की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, दिल्ली की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए अमित शाह से मिलने का समय मांगा है। चिट्ठी में केजरीवाल ने दिल्ली की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है। दिल्ली को अब अपराध की राजधानी के नाम से जाना जा रहा है। भारत के 19 मेट्रो शहरों में दिल्ली महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में नंबर वन पर, साथ ही हत्या के मामलों में दिल्ली नंबर वन पर है। केजरीवाल ने लिखा कि दिल्ली में जबरन वसूली वाले गैंग सक्रिय हुए। एयरपोर्ट और स्कूल को धमकी मिल रहीं हैं। ड्रग्स से जुड़े अपराधों में 350% की बढ़ोतरी हुई है। मैं पूरी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। दिल्ली अब देश-विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है।

    'दिल्ली को अब अपराध की राजधानी के नाम से जाना जा रहा'
    अरविंद केजरीवाल ने पत्र में लिखा, 'मैं आपको यह पत्र इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि देश के गृह मंत्री होने के नाते दिल्ली की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी आपकी है। लेकिन यह बताते हुए बहुत दुख होता है कि दिल्ली अब देश और विदेश में अपराध की राजधानी के रूप में पहचानी जा रही है। दिल्ली में जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं जबरन वसूली करने वाले गिरोह और गैंगस्टर्स हर गली में सक्रिय हो चुके हैं। ड्रग्स माफिया पूरी दिल्ली में अपने पैर पसार चुके हैं। मोबाइल और चैन स्नैचिंग से पूरी दिल्ली परेशान है। आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिल्ली की सड़कों पर दिनदहाड़े गोलीबारी, हत्या, अपहरण और चाकूबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

    एयरपोर्ट और स्कूल को धमकी मिल रहीं हैं: केजरीवाल
    उन्होंने आगे लिखा, 'पिछले 6 महीनों में दिल्ली के 300 से ज्यादा स्कूलों-कॉलजों, 100 से ज्यादा अस्पतालों, एयरपोर्ट और मॉल पर लगातार बम धमाकों की धमकियां दी जा रही हैं। ये रोज-रोज नकली धमकी देने वाले पकड़े क्यों नहीं जा रहे? क्या आप सोच सकते हैं एक बच्चे पर क्या गुजरती है, उसके मां-बाप पर क्या गुजरती है, जब बम की धमकी की वजह से स्कूल खाली करवा कर बच्चों को घर भेज दिया जाता है? आज दिल्ली के हर माता-पिता और हर बच्चा बम के डर के साये में जी रहा है। यह कितना शर्मनाक है कि आपकी देखरेख में हमारी गौरवशाली राजधानी कानून व्यवस्था की असफलता के कारण अब 'रेप कैपिटल', 'ड्रग कैपिटल' और 'गैंगस्टर कैपिटल' जैसे नामों से जानी जा रही है।'

    ड्रग्स से जुड़े अपराधों में 350% की बढ़ोतरी: केजरीवाल
    केजरीवाल ने लिखा, 'मैं आपका ध्यान दिल्ली की कानून व्यवस्था से जुड़े कुछ चिंताजनक आंकड़ों पर लाना चाहता हूं। भारत के 19 मेट्रो शहरों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में दिल्ली प्रथम स्थान पर है और हत्या के मामलों में भी दिल्ली नंबर एक पर है। दिल्ली में 2019 से अब तक ड्रग्स से जुड़े अपराधों में 350% की वृद्धि हुई है। औसतन हर दिन 3 महिलाएं बलात्कार का शिकार होती हैं। हर दूसरे दिन हमारे किसी व्यापारी भाई को फिरौती की कॉल आती है। ये आंकड़े बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था की गवाही दे रहे हैं।

    मैं पूरी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित: केजरीवाल
    केजरीवाल ने आगे लिखा कि अमित शाह जी, मैं दिल्ली के लोगों के बीच लगातार जा रहा हूं और राजधानी में बढ़ते अपराधों को लेकर जनता में गहरी चिंता देख रहा हूं। माताएं और बहनें सवाल कर रही हैं, "क्या हमारे लिए दिल्ली सुरक्षित नहीं हो सकती?" व्यापारी भाई पूछ रहे हैं, "क्या हम बिना अपराधियों के डर के अपना व्यवसाय नहीं चला सकते?" आज, दिल्लीवासियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है। "क्या देश की राजधानी दिल्ली में हम बेहतर कानून व्यवस्था के हकदार नहीं हैं?"

    दिल्ली पुलिस और कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन है, ऐसे में इस गंभीर विषय में आपकी तरफ से उचित कार्रवाई और सहयोग की बहुत जरुरत है। स्थिति बहुत खराब है गृह मंत्री जी। हमें राजनीति से ऊपर उठना होगा और दिल्ली की कानून व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करना होगा। मैं आपसे विनती करता हूं कि आप बहुत जल्द अपना कीमती समय दें ताकि मैं आपको इस विषय की पूरी जानकारी दे सकूं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त…..

    June 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ….

    June 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.