Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»9 करोड़ रुपए से संवरेगा शाहपुरा तालाब
    मध्यप्रदेश

    9 करोड़ रुपए से संवरेगा शाहपुरा तालाब

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    9 करोड़ रुपए से संवरेगा शाहपुरा तालाब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । भोपाल नगर निगम परिषद की मीटिंग में कांग्रेस पार्षदों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। महापौर के बैठक में नहीं पहुंचने से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने महापौर होश में आओ परिषद की बैठक चालू करो, अध्यक्ष जी होश में आओ परिषद की बैठक चालू करो कि जैसे नारे लगाए। वहीं एमआईसी बैठक में शाहपुरा तालाब, अमृत-2 जैसे 20 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। शाहपुरा तालाब का सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित करने का भी निर्णय लिया गया है। यहां फुटपाथ निर्माण के साथ ही तालाब में मिलने वाले सीवरेज के पानी को रोकने के बंदोबस्त किए जाएंगे। इस पर 9.16 करोड़ रुपए खर्च होगा।
    परिषद की मीटिंग में पार्षद पप्पू विलास न्यू मार्केट में प्रीमियम पार्किंग के मुद्दे पर भ्रष्टाचार को लेकर परिषद अध्यक्ष से लगातार चर्चा कराने की गुहार लगाते नजर आए। जिसके बाद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और उनके बीच बहस भी हुई। जिसके बाद कांग्रेस पार्षदों ने वार्ड की समस्याएं लिखी तख्तियां लहराई। अंतत:: निगम अध्यक्ष ने इस मामले में चर्चा करवाई।
    कमिश्नर मीटिंग बीच में ही छोड़ कर चले गए
    कमिश्नर एवं अन्य निगम अधिकारी सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मीटिंग बीच में ही छोड़ कर चले गए। पार्षद पप्पू विलास ने इस बात का विरोध किया। जिसके बाद परिषद अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का बड़ा कार्यक्रम है, नगर निगम कई तरह की व्यवस्थाएं देख रही है। इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने भी विरोध दर्ज कराया। मीटिंग शुरू होने से पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने 16 दिसंबर को कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर हटाए गए होर्डिंग को लेकर नारेबाजी की। इसे लेकर अध्यक्ष की आसंदी को घेर लिया। वहीं बीजेपी पार्षदों ने इस कहा कि जब होर्डिंग की परमिशन नहीं ली। किराया नहीं दिया, तो हटा दिए होंगे। कांग्रेस पार्षदों ने इस मामले में जमकर नारेबाजी की। उन्होंने नगर निगम प्रशासन होश में आओ, मनमानी नहीं चलेगी। परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कांग्रेस पार्षदों को आश्वासन दिया कि इस तरह की भेदभाव पूर्ण कार्रवाई नहीं होगी। बैठक के दौरान लगातार हंगामे की स्थिति बनी रही। पार्षद गुड्डू चौहान अवैध पार्किंग को लेकर लगातार बीच-बीच में बोलते रहे। इस पर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि अगर आप बार-बार बीच में बोलेंगे तो आपको सदन से बाहर कर दिया जाएगा। इसके बावजूद वह लगातार बोलते रहे कि इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

    यूनिकॉर्न सॉल्यूशन को किया ब्लैक लिस्टेड
    स्मार्ट नेविगेशन डिवाइस लगाने वाली कंपनी यूनिकॉर्न सॉल्यूशन का एग्रीमेंट खत्म कर उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। ऐसे में शहर में लगी 100 से ज्यादा इन गेंट्री का संचालन नगर निगम की ओर से किया जाएगा। यही नहीं, अमृत प्रोजेक्ट के तहत शहर में 5 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की लागत से पानी की पाइपलाइन बिछाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। यही प्रस्ताव अब परिषद की मीटिंग में रखे जाएंगे।

    अभी नहीं हटाए जाएंगे स्वच्छता प्रभारी
    अफसरों और एमआईसी सदस्यों के बीच पिछले ढाई महीने से चल रहे विवाद पर भी विराम लग गया है। अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान को हटाने की जिद पर अड़े एमआईसी सदस्यों ने स्वच्छ सर्वे की तैयारियों को देखते हुए अपनी मांग छोड़ दी। सूत्र बताते हैं कि, निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव ने चौहान को बदलने से यह कहते हुए मना कर दिया था कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए टीम आने वाली है। ऐसे में अचानक प्रभारी नहीं बदल सकते।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ी विकास की रफ्तार: सीएम धामी ने की यात्रा, बोले—डबल इंजन सरकार का असर साफ…..

    April 28, 2026

    Uttarakhand News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ी विकास की रफ्तार: सीएम धामी ने की यात्रा, बोले—डबल इंजन सरकार का असर साफ…..

    April 28, 2026

    Uttarakhand News- विशेष सत्र में सीएम धामी का बड़ा बयान: मोदी सरकार में नारी सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता, जेंडर बजट में 5 गुना बढ़ोतरी…

    April 28, 2026

    Uttarakhand News- विशेष सत्र में सीएम धामी का बड़ा बयान: मोदी सरकार में नारी सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता, जेंडर बजट में 5 गुना बढ़ोतरी…

    April 28, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना से मिली राहत, निरमनी बाई के परिवार को मिला नया सहारा…

    April 28, 2026

    छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को प्रोत्साहन, योजना का तेजी के साथ हो रहा है क्रियान्वयन, धमतरी, बालोद, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में शुरू हुई मखाना विकास योजना, 178 लाख की राशि स्वीकृत….

    April 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ी विकास की रफ्तार: सीएम धामी ने की यात्रा, बोले—डबल इंजन सरकार का असर साफ…..

    April 28, 2026

    Uttarakhand News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दौड़ी विकास की रफ्तार: सीएम धामी ने की यात्रा, बोले—डबल इंजन सरकार का असर साफ…..

    April 28, 2026

    Uttarakhand News- विशेष सत्र में सीएम धामी का बड़ा बयान: मोदी सरकार में नारी सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता, जेंडर बजट में 5 गुना बढ़ोतरी…

    April 28, 2026

    Uttarakhand News- विशेष सत्र में सीएम धामी का बड़ा बयान: मोदी सरकार में नारी सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता, जेंडर बजट में 5 गुना बढ़ोतरी…

    April 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.