Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»खरमास में इस विधि से करें तुलसी पूजा, खुश हो जाएंगी मां लक्ष्मी, भर-भरा कर बरसाएंगी धन
    धर्म

    खरमास में इस विधि से करें तुलसी पूजा, खुश हो जाएंगी मां लक्ष्मी, भर-भरा कर बरसाएंगी धन

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खरमास में इस विधि से करें तुलसी पूजा, खुश हो जाएंगी मां लक्ष्मी, भर-भरा कर बरसाएंगी धन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे, तब से खरमास की शुरुआत हो जाएगी. साल भर में कुल दो बार खरमास लगता है. एक जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करता है तब और दूसरा जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है तब. खरमास पूरे 1 महीने तक रहता है. माना जाता है कि खरमास की शुरुआती के बाद से ही सभी प्रकार के मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं. वहीं सबके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि खरमास में क्या तुलसी पूजन करना चाहिए या नहीं, तो आईये सवाल का जवाब जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य से?

    क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य ?
    देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिसे धनु संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है या खरमास के नाम से भी. वैसे तो खरमास का महीना अशुभ माना जाता है. सभी प्रकार के मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं, लेकिन पूजा पाठ का महत्व दो गुणा हो जाता है.

    खरमास में तुलसी पूजन करना चाहिए या नहीं
    ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल बताते हैं कि खरमास के दिनों में तुलसी पूजन अवश्य करनी चाहिए. खरमास में अगर आप तुलसी पूजन करते हैं, तो माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं की तुलसी को माता लक्ष्मी का ही रूप माना गया है.

    किस विधि से करें पूजा
    ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि खरमास के दिनों में हर रोज अगर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तुलसी में तांबे के पात्र से जल अर्पण करते हैं, तो माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी इसके साथ ही हर रोज घी के दीपक अवश्य जलाएं. ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और आर्थिक उन्नति होगी. ध्यान रहे खरमास के दिनों में तुलसी के पौधे में श्रृंगार समान बिल्कुल भी अर्पण ना करें और तुलसी का पत्ता ना तोड़े.

    क्यूँ होता है खरमास अशुभ?
    ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि जब सूर्य गुरु की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं, तो सूर्य और गुरु का प्रभाव कमजोर हो जाता है. शुभ कार्य के लिए गुरु और सूर्य का शुभ स्थिति में होना चाहिए. लेकिन खरमास के दिनों में गुरु और सूर्य दोनों कमजोर होते हैं. इसलिए खरमास को अशुभ माना जाता है और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.