Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»रापुसे के चार अधिकारी बनेंगे आईपीएस
    मध्यप्रदेश

    रापुसे के चार अधिकारी बनेंगे आईपीएस

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रापुसे के चार अधिकारी बनेंगे आईपीएस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड के लिए 16 दिसंबर को दिल्ली में बैठक होगी। इस बैठक में रापुसे के 12 अधिकारियों के नाम पर विचार विमर्श के बाद चार अधिकारियों को आईपीएस के लिए प्रमोट किया जाएगा। बता दें कि इन पदों के लिए पहले इसी वर्ष मार्च में डीपीसी कराने की तैयारी थी, पर लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण इसे टाल दिया गया था। गौरतलब है कि समय पर डीपीसी नहीं होने के कारण मप्र आईएएस का कैडर पूरा नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि मप्र में आईएएस के लिए होने डीपीसी हर साल पिछड़ जाती है। इस बार राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारियों की आईपीएस के रूप में पदोन्नति के लिए 16 दिसंबर को दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग के मुख्यालय में बैठक होगी। इसमें मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना और अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा सम्मिलित होंगे। इसके लिए वरिष्ठता के अनुसार 12 अधिकारियों का नाम भेजा गया है। जो अधिकारी पदोन्नत होने वाले हैं उनमें एक 1995 बैच के और बाकी तीन 1997 बैच के हैं।

    आईएएस अवार्ड भी होंगे
    पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारी आईपीएस में पदोन्नत होंगे। वरिष्ठता के अनुसार जिनके नाम भेजे गए हैं, उनमें 1995 बैच के प्रकाश चंद्र परिहार, 1997 बैच के दिलीप कुमार सोनी, सीताराम सत्या, अवधेश प्रताप सिंह बागरी, राजेंद्र कुमार वर्मा, अमृत मीणा और विक्रांत मुराब। 1998 बैच के सुरेन्द्र कुमार जैन, आशीष खरे, राजेश रघुवंशी, निमिषा पांडेय और राजेश कुमार मिश्रा का नाम शामिल है। इसके अतिरिक्त राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को आईएएस अवार्ड करने के लिए डीपीसी होने वाली है। इसमें 2007 और 2008 बैच के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

    कम हो सकते हैं एसडीजीपीके दो पद
     प्रदेश में विशेष पुलिस महानिदेशक ( एसडीजीपी ) के 12 में से दो पद कम हो सकते हैं। इसकी वजह यह कि केंद्र ने अस्थायी तौर पर विशेष डीजी के दो पद दिए थे। दिसंबर 2024 में यह अवधि पूरी हो रही है। शासन ने केंद्र को इन पदों को यथावत रखने प्रस्ताव भेजा है, पर अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। बता दें कि प्रदेश में डीजीपी सहित डीजी के काडर पद पांच हैं। इतने ही यानी पांच नान काडर पद सरकार बना सकती है। इस तरह 10 से अधिक पद नहीं हो सकते। केंद्र सरकार की अनुमति से राज्य सरकार ने लगभग पांच वर्ष पहले 10 की जगह 12 पद कर लिए थे। दो पद अस्थायी तौर पर बढ़ाए थे। दरअसल, एडीजी को स्पेशल डीजी बनाने से राज्य सरकार पर वेतन-भत्ते और अन्य किसी चीज का अतिरिक्त खर्च नहीं पड़ता। किसी वर्ष तो छोटा तो कभी बड़ा बैच होने के कारण अन्य राज्यों की तुलना में मप्र में पदोन्नति देरी से हो रही है। कुछ राज्यों में 1992 बैच तक के अधिकारी डीजीपी तेक बन चुके हैं। प्रदेश में 1992 बैच के अधिकारियों को इस वर्ष से स्पेशल डीजी बनाने की शुरुआत हुई है। अभी अकेले पंकज श्रीवास्तव स्पेशल डीजी बने हैं। अब अगला नंबर आदर्श कटियार और पवन श्रीवास्तव का है।

     राज्य वन सेवा के 13 अफसर बने आईएफएस
    मप्र राज्य वन सेवा के 13 अफसरों को पदोन्नति देते हुए आईएफएस अवार्ड कर दिया गया है। इनमें वे विवादित अफसर भी शामिल हैं, जिनकी विभागीय जांच और कदाचरण के मामले में पिछले कई सालों से विभागीय जांच चल रही थी, इस कारण पिछले 3 साल डीपीसी का लिफाफा बंद रखा गया है। सभी को 2022 बैच अलाट किया गया है। इनमें हेमलता शाह, आशीष बसोंड, विद्याभूषण सिंह, गौरव कुमार मिश्रा, तरुण वर्मा, डॉ. कल्पना तिवारी, हेमंत यादव, सुरेश कुमार अहिरवार, राकेश कोडपे, प्रीति अहिरवार, लोकेश निरापुरे, राजाराम परमार, करन सिंह रंधा शामिल हैं। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने गुरुवार को इनके आईएफएस कैडर में पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    September 8, 2026

    को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप…..

    September 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात….

    September 8, 2026

    व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – मंत्री टंक राम वर्मा

    September 8, 2026

    आस्था, परंपरा और भव्यता के रंग में सजेगा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा, 75 दिवसीय पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प, बलराम मांझी बने दशहरा समिति के नए उपाध्यक्ष…..

    September 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकसुरों में गूंजा छत्तीसगढ़ का लोकमन, ‘लोरिक चंदा’ से ददरिया-चंदैनी तक बिखरी संस्कृति की रंगत…..

    September 8, 2026

    हम सभी को मिलकर कोरबा को पूर्ण साक्षर जिला बनाना है – कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन…..

    September 8, 2026

    को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप…..

    September 8, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात….

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.