Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»WI vs BAN: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर वनडे सीरीज 3-0 से स्वीप की
    खेल

    WI vs BAN: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर वनडे सीरीज 3-0 से स्वीप की

    News DeskBy News DeskDecember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    WI vs BAN: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर वनडे सीरीज 3-0 से स्वीप की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    WI vs BAN 3rd ODI: बांग्लादेश का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप हो गया है. वेस्टइंडीज ने तीसरे और आखिरी वनडे में बांग्लादेश पर 4 विकेट से जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज की इस जीत के हीरो आमिर जांगू रहे, जिन्होंने डेब्यू करते हुए मैच में शानदार शतक जड़ा. 27 साल के इस डेब्यूटेंट के शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने वनडे में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी चेज किया. उसने 322 रन के टारगेट का पीछा कर वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा किया.

    बांग्लादेश ने की दो शतकीय साझेदारी
    तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बांग्लादेश को बल्लेबाजी पर उतारा. सिर्फ 9 रन बांग्लादेश के 2 विकेट गिरते ही कैरेबियाई कप्तान शे होप का फैसला सही भी साबित होता दिखा. लेकिन, फिर उसके बाद सौम्य सरकार और मेहदी हसन के बीच शानदार शतकीय साझेदारी हुई, दोनों ने तीसरे विकेट के लिए स्कोर बोर्ड में 136 रन जोड़े. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में महमुदुल्लाह और जाकिर अली ने मिलकर छठे विकेट के लिए 117 गेंदों पर 150 रन की नाबाद पार्टनरशिप की. इस साझेदारी के दौरान महमुदुल्लाह ने वनडे में बांग्लादेश के लिए जमाए तमीम इकबाल के सबसे ज्यादा 103 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ा. महमुदुल्लाह के नाम अब 106 छक्के वनडे में हो गए हैं.

    वेस्टइंडीज की खराब शुरुआत
    बांग्लादेश ने दो शतकीय साझेदारियों के दम पर 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 321 रन का बड़ा टोटल खड़ा किया. अब 322 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. सिर्फ 31 रन पर उसके 3 विकेट गिर गए. स्कोर बोर्ड ने 80 का आंकड़ा पार ही किया था कि टीम को चौथा झटका भी लग गया. मतलब हार का साया मंडराने लगा था. उसी साए के बीच पहले से क्रीज पर जमे केसी कार्टी को आमिर जांगू का बेहतरीन साथ मिला.

    केसी कार्टी और जांगू की शतकीय साझेदारी
    आमिर जांगू और केसी कार्टी ने मिलकर 5वें विकेट के लिए वेस्टइंडीज के खाते में 115 गेंदों में 132 रन जोड़े. ये साझेदारी तब टूटी जब केसी कार्टी 5 रन से अपना शतक चूक गए. उन्होंने 95 रन की पारी खेली. कार्टी के जाने के बाद भी आमिर जांगू के तेवर नहीं बदले. वो ऐसे खेले जैसे कोई डेब्यूटेंट नहीं मंझा हुआ खिलाड़ी खेल रहा हो. नतीजा ये हुआ कि उन्होंने नाबाद शतक जड़ दिया.

    डेब्यूटेंट आमिर जांगू का शतक
    27 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जांगू ने 83 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. अपना पहला मैच खेलते हुए आमिर जांगू ने शतक की स्क्रिप्ट तो लिखी ही साथ ही टीम को जीत की दहलीज भी पार कराकर लौटे. वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे 46वें ओवर में ही 4 विकेट से जीत लिया. उसने 45.5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर 325 रन बना दिए. आमिर जांगू को उनके शानदार और नाबाद शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

    तीसरे वनडे में बने 646 रन
    वेस्टइंडीज ने पहला वनडे बांग्लादेश से 5 विकेट से जीता था. दूसरा वनडे उसने 7 विकेट से अपने नाम किया था और अब तीसरा वनडे 4 विकेट से जीतते हुए सीरीज सील की है. तीसरे वनडे में दोनों टीमों के मिलाकर कुल 646 रन बने, जो कि वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के मैच में दोनों टीमों को मिलाकर सबसे ज्यादा बने रन का रिकॉर्ड है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.